भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ लोग बीमार होने के लिए खाते हैं
हम भारतीयों की एक खास बात है, हमलोग खाने पीने के शौकीन होते हैं। आपको राह चलते ऐसे बहुत से ठेले, रेहड़ी और स्टॉल मिल जायेंगे जहाँ ये सब खाने की चीजें आसानी से मिल जाती है और खासकर महिलाएं इन चीजों की शौकीन होती हैं। गोलगप्पे चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे, पानी बतासे, फुचका और पता नहीं क्या क्या नाम से बोला जाता है। चाट अगर कुछ चटपटा खाने का मन है, तो चाट से स्वादिष्ट और चटपटा क्या हो सकता है। चाट कई प्रकार के होते हैं छोले चाट, टिक्की चाट मोमोज़ मोमोज तो आज कल लगभग सभी की पसंद बन गयी है और ज्यादातर तो यह लड़कियों को पसंद होता है। मोमोज को भाप में पकाकर बनाया जाता है। इसे बनाने में तेल भी बहुत कम लगता है. इसलिए ये खाने में हल्के और पौष्टिक भी होते हैं. मोमोज़ एक तिब्बती, लज़ीज़ व्यंजन है जिसे भारत में लोग बेहद पसंद करते हैं . छोले-भटूरे छोले भटूरे का नाम पंजाब में पॉपुलर डिश में लिया जाता है और वाकई इसका च...