Posts

Showing posts from July, 2016

आस्था को लेकर कर रहे खिलवाड़

आज आस्था के नाम पर हो रहे खिलवाड़ काफी हद तक बढ़ता प्रतीत हो रहा है। कुछ लोग मंदिरों में पूजा श्रद्घा के कारण करने जाते हैं मगर कुछ लोगों ने मंदिर को ही भ्रमण का स्थान बना दिया है।    वर्तमान समय में चल रहे कांवड़ मेले को लेकर पुरे हरिद्वार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, रोजाना लाखों लोग हरकी पैड़ी से जल भरकर पुरे आस्था के साथ गाजे-बाजे लेकर नीलकंठ महादेव की अोर यात्रा प्रारम्भ करते हैं और जल चढाकर अपने मनोवांछित फल पाते हैं। उनके अंदर भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास रहता है चाहे कितनी भी तकलीफ हो सब सहकर महादेव पर जल चढाते हैं। मगर कुछ कांवड़िये ऐसे भी हैं जिन्हे आस्था से दूर-दुर तक कोइ लेना-देना नही है वे सिर्फ घुमने-फिरने और मौज-मस्ती करने आते हैं । उन्हे वे आसपास के शहर दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब आदि स्थानों से आते हैं अौर नशा करके आसपास के क्षेत्रो में हुरदंग मचाते हैं। इन्ही लोगों के कारण पूरी यातायात व्यवस्था बिगड़ी रहती है, ये अपने दोपहिया वाहन साथ लाते हैं अौर उसका साइलेंसर खोलकर शोर मचाते रहते हैं जिससे शांतिपूर्ण माहौल काफी शोर-शराबे के माहौल में तब्दील हो जाता है।

आज का बिहार डरता है

चले गए वो शांति के दिन आज का बिहार डरता है  हो रहे हत्या और किडनैप चैन कही न आता है बंद हुआ शराब यहाँ गलत परिणाम नजर आता है भूखे मर रहे गरीब किसान फ्री का माल  सब खाता है बात बात पर चलती गोली लालू के दिन याद दिलाता है कहां गए नीतीश के वो दिन आज का बिहार डरता है कहते है हो रहा विकास नजर कही न आता है खुलेआम करते चोरी पकड़ किसी के न आता है पैसों की खातिर करते लूटपाट डर इसका बैठ जाता है डराते रहते कमजोरों को बाहुबली बन कुर्सी पर बैठ जाता है यही वजह से आज का जंगलराज मुझे डरता है                                                      नवनीत कुमार जायसवाल                                                  एम ए पत्रकारिता एवं जनसंचार                                              देव संस्कृति विश्वविद्यालय हरिद्वार