Posts

Showing posts with the label Islamic symbolism

पाकिस्तान ने तुर्की के SONGAR ड्रोन से भारत पर किया हमला, सेना ने 400 में से अधिकांश को मार गिराया

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की जानकारी इकट्ठा करने के लिए तुर्की के SONGAR ड्रोन का इस्तेमाल किया. भारतीय सेना ने इन्हें सीमा पर मार गिराया और फिलहाल उनके मलबे की जांच की जा रही है. कर्नल सोफिया कुरैशी के मुताबिक, 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने 36 अलग-अलग जगहों पर एक साथ 300 से 400 तुर्की ड्रोन भारत पर छोड़े. इनका मकसद सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था. लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकतर ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया. क्या है SONGAR ड्रोन? असीसगार्ड सोंगर एक कम ऊंचाई पर उड़ने वाला, क्वाडकॉप्टर डिजाइन वाला, अत्याधुनिक मानव रहित लड़ाकू ड्रोन है, जिसे तुर्की की रक्षा तकनीकी कंपनी Asisguard ने विशेष रूप से तुर्की सशस्त्र बलों के लिए विकसित किया है. इसका निर्माण अंकारा में किया गया है और यह आधुनिक युद्ध की ज़रूरतों के अनुरूप तकनीकी रूप से बेहद सक्षम है. यह ड्रोन सिस्टम तीन प्रमुख हिस्सों स...