Posts

Showing posts from August, 2016

देश के चार राज्य बाढ़ से ग्रसित

देश के चार राज्यो में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण यूपी और बिहार में हालत बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ से एक तरफ लोग परेशान हैं,जान-माल की क्षति हुई है वहीं दूसरी तरफ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ट्रेनो का परिचालन ठप हो गया है कई दर्जन ट्रेनो का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। सभी जगह हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। कहीं एनडीआरएफ(राष्ट्रीय आपदा राहत बल) की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है तो कहीं आसपास के लोग बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। इसके कारण काफी जान-माल का नुकसान हो चुका है। सैंकड़ो घर बरबाद हो चुके हैं, कई लोग बाढ़ के चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई लोग लपाता हो चुके हैं। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर आ गये हैं मगर उनमें अभी भी यह डर बना रहता है क्योंकि जैसे-जैसे पानी का स्तर बढता जा रहा है लोगो में भयवाह माहौल बन रहा है। जगह-जगह पर बांध टूट रहे हैं, बांध टूटने के कारण पानी सड़कों पर आ गया है। सरकार हेलीकाॅप्टर के माध्यम से बाढ़ में फंसे लोगो को राहत सामग्री पहुँचा रही है तो वहीं पुलिस बल के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने क