देश के चार राज्य बाढ़ से ग्रसित

देश के चार राज्यो में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण यूपी और बिहार में हालत बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ से एक तरफ लोग परेशान हैं,जान-माल की क्षति हुई है वहीं दूसरी तरफ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ट्रेनो का परिचालन ठप हो गया है कई दर्जन ट्रेनो का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। सभी जगह हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। कहीं एनडीआरएफ(राष्ट्रीय आपदा राहत बल) की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है तो कहीं आसपास के लोग बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। इसके कारण काफी जान-माल का नुकसान हो चुका है। सैंकड़ो घर बरबाद हो चुके हैं, कई लोग बाढ़ के चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई लोग लपाता हो चुके हैं। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर आ गये हैं मगर उनमें अभी भी यह डर बना रहता है क्योंकि जैसे-जैसे पानी का स्तर बढता जा रहा है लोगो में भयवाह माहौल बन रहा है। जगह-जगह पर बांध टूट रहे हैं, बांध टूटने के कारण पानी सड़कों पर आ गया है। सरकार हेलीकाॅप्टर के माध्यम से बाढ़ में फंसे लोगो को राहत सामग्री पहुँचा रही है तो वहीं पुलिस बल के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने का हरसंभव प्रयास कर रही है।
बाढ़ से बिहार के पटना,वैशाली समेत आधा दर्जन से भी ज्यादा जिले ग्रसित हैं वहीं यूपी, राजस्थान और एमपी में भी जल स्तर बढने के कारण लगभग आधा दर्जन से ज्यादा जिले चपेट में है। कई शहरें भी जलमग्न हो चुके हैं वाराणसी, पटना आदि शहरो में नाले का पानी भी सभी के घरों-गलियों में घुसता जा रहा है। सभी बाढ़ ग्रसित क्षेत्रो में राहत शिविर बनाए गये हैं और वहाँ आसपास के कुछ संस्थाएं भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। अब तक जितनी भी नदियाँ नर्मदा, केन, चंबल, गंगा, यमुना, शारदा, घाघरा, सोन, कोसी, फल्गु, गंडक, पुनपुन हैं सभी के जलस्तर काफी बढते जा रहे हैं। सन् 1975 अौर सन् 1994 के बाद इस शताब्दी में यह तीसरी बार ऐसा भयवाह माहौल बना है। बिहार में बाढ़ का कारण यह भी बताया जा रहा है कि पिछले दिनों हुए एमपी और झारखंड में हुए बारिश का पुरा पानी बिहार में ही छोड़ा गया है जिसके कारण यह स्थिति बनी हुई है। अब बाढ़ जैसी आपदा से निपटने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए और हमारा भी यह कर्तव्य बनता है कि हम किसी न किसी तरीके से बाढ़ पीड़ितों की मदद करें। ताकि हम समाज को सकारात्मक संदेश दे सकें।

Comments

Popular Posts

कोलकाता का ऐसा बाजार जहां नुमाइंदगी होती है जिस्म की

100 रेपिस्ट के इंटरव्यू ने लड़की की सोंच को बदल दिया

दान और दक्षिणा में क्या अंतर है ?