Posts

Showing posts from April, 2018

शैतान से इंसान बनने की एक लड़के की कहानी पार्ट-1

Image
एक जमाना था कि वो दिन को दिन नहीं समझता था और अंधाधुन अपने काम करने में मस्त था. कौन सा काम ? वही जो एक आम इंसान नहीं कर सकता, जिसे करने के लिए बहुत हिम्मत की जरुरत पड़ती है, जो एक बार इस दलदल में पड़ जाये तो वो आसानी से निकल नहीं सकता, उसके लिए या तो जेल की सलाखें होती है या मौत ! बात करते है बिहार के एक ऐसे लड़के की जिसे सिर्फ मशहूर और दौलतमंद बनने का जूनून सिर पर सवार था। इसके लिए वो किसी भी हद तक जाने को तैयार था। बिहार के ऐतिहसिक स्थान में पैदा हुआ। उसने खुद को ऐसे माहौल में ढाल लिया कि लोग उससे खौफ खाने लगे। हालाँकि आम आदमी को इस बात की भनक तक नहीं थी लेकिन जो इस क्षेत्र में थे उन्हें भलीभांति पता था कि वह कर क्या रहा है और वह करना क्या चाहता है। बस उसके जेहन में एक बात घूमती रहती थी कि मुझे बहुत ही मशहूर बनना है चाहे कितना भी गलत काम करना क्यों  न पड़े। यही जुनून उसे समाज के उस दलदल की ओर ले जाने लगा जहां जाना तो आसान था। लौटना काफी मुश्किल। वह अपने परिवार से छुप छुप कर यह सब करता था। परिवार वालों को ये पता था कि मेरा लड़का घर से बाहर रहकर पढाई कर रहा है लेकिन उन्हें क्या पत

कभी प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले मटुकनाथ गुजार रहे अकेली जिंदगी

Image
कभी प्रेम का प्रतीक माने जाने वाले मटुकनाथ गुजार रहे अकेली जिंदगी कहते हैं न प्यार की गहराई अनंत होती है। उम्र की सीमा न वक्त का तकाजा होता है। प्यार तो प्यार है जिससे होना होता है वो हो ही जाता है। एक ऐसे ही प्यार की कहानी है पटना में रहने वाले बीएन कॉलेज के प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी छात्रा जूली की। इनके प्रेम प्रसंग के चर्चे काफी मशहूर थे। प्रोफेसर मटुकनाथ और उनकी स्टूडेंट जूली के बीच 30 साल का अंतर था। दोनों को अपनी लव लाइफ के लिए काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ा था। बावजूद दोनों ने एक-दूसरे का बखूबी साथ दिया। फिलहाल, दोनों ने शादी नहीं की, पर राजी-खुशी लिव इन में हैं। इस कारण मटुकनाथ को कॉलेज से बर्खास्त कर दिया गया और बाद में सेवा समाप्त कर दी गयी थी। फिर अदालत का दरवाजा खटखटाने पर उन्हें बहाल किया गया था। अब मटुकनाथ अक्टूबर 2018 में रिटायर हो रहे हैं। आइये जानते हैं कि कैसे शुरू हुई थी इन दोनों की लव स्टोरी... कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी... दोनों की पहली मुलाकात क्लासरूम में हुई थी। 2004 में मटुकनाथ ने एक कैंप लगाया था, जिसमें जूली भी गयी थी। इसी दौरान दोनों म

अपने लाइफ पार्टनर से जरूर करें ये बात जवां रहेगी लव लाइफ

Image
आजकल किसी के साथ रिलेशनशिप में रहना आम बात है। लेकिन उस रिलेशनशिप को लंबे समय तक चलाना थोड़ा मुश्किल होता है। अगर कपल्स के बीच अच्छी अंडरस्टैंडिंग नहीं होगी तो वह अपने रिलेशन को ज्यादा दिनों तक बेहतर तरीके से नहीं चला पाएंगे। ऐसे में अगर आप रिलेशनशिप में हैं या फिर शादी करने वाले हैं, तो अपने पार्टनर से इस बारे में बात जरूर करें। कुछ बातें ऐसी हैं, जिनके बारे में पहले ही बात करना सही रहता है। अगर आप पार्टनर से इन बारे में बात कर लेंगे तो यह आप और आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। साथ ही आए दिन होने वाली नोंक-झोंक से भी बच पाएंगे। जानें क्या है वह बातें जो पहले करनी चाहिए... इजाजत लेना व्यक्ति को कभी नहीं सोचना चाहिए कि अगर वह अपने पार्टनर से किसी चीज की इजाजत लेगा तो वह गुलाम कहलाएगा। अगर आप कोई भी काम करने से पहले एक-दूसरे की इजाजत लेते हैं, तो यह आपके रिश्ते के लिए सही रहेगा। पर्सनल स्पेस रिलेशनशिप में होने के बाद कोई जरूरी नहीं है कि आपका पार्टनर पूरे टाइम आपके साथ रहें। अगर आपका पार्टनर अपने दोस्तों के साथ समय बिताना चाहते हैं, तो उसे वक्त दें। ऐसा करने से आपके रिश्ते