गर्मी के दौरान बरतें सावधनियां

इस गर्मी के मौसम में क्या-क्या खाना-पीना चाहिए।

गर्मी के दिनों में खीरा खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है इसमें विटामिन ए, बी1, बी6, सी, डी पोटैशियम, फाॅस्फोरस, आयरन आदि पाए जाते हैं। खीरा पानी का बहुत अच्छा स्रोत होता है, इसमें 96प्रतिशत पानी होता है। नियमित रूप से खीरे का जूस शरीर को ताकतवर बनाता है। यह कब्ज से मुक्ति दिलाता है।
गर्मियों में पीयें नारियल पानी
गर्मियों में नारियल पानी पीते रहने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है साथ ही जरूरी लवणों की मात्रा भी संतुलित बनी रहती है। शरीर में पानी की कमी हो जाने पर, डायरिया हो जाने पर, उल्टी होने पर या दस्त होने पर नारियल का पानी पीना फायदेमंद रहता है।
पुदीना गर्मी भगाता है
पुदीने के नाम से ही ताजगी का एहसास होता है। इस मौसम में रोजाना पुदीने का सेवन लाभदायक होता है। गर्मी में अक्सर बच्चों को लू लग जाती है। ऐसी स्थिति में पुदीने का रस पीने से बहुत फायदा मिलता है। पुदीना भी माउथ फ्रेश्नर की तरह काम करता है। खाने में स्वादिष्ट पुदीना के कई फायदे हैं। गर्मी के मौसम में रोजाना दही में पुदीना डाल कर खाना चाहिए। इससे शरीर को ठंडक मिलती है। यह पाचन को भी दुरुस्त रखता है।

सत्तू को भुने हुए चने को पीसकर बनाया जाता है। सत्तू पेट की गर्मी शांत करता है।गर्मियों में प्यास बुझाने के लिए कोल्ड ड्रिंक्स का इस्तेमाल सेहत के लिए जितना नुकसानदायक होता है, उतना ही चने के सत्तू का शर्बत लाभदायक होता है। कुछ लोग इसमें शक्कर मिला कर तो कुछ लोग नमक और मसाले मिला कर खाते हैं। यह गर्मियों के मौसम में काफी फायदेमंद होता है।

सलाद का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करें
खाने के साथ सलाद जरूर खाएं। शरीर जितने पोषक तत्वों का अवशोषण करेगा, उतना ही स्वस्थ रहेगा। कच्ची सब्जियों से जरूरी एंजाइम मिलते हैं, जो शरीर को भोजन से पोषक तत्वों का अवशोषण करने में मदद करते हैं। सलाद फाइबर से भरपूर होने के कारण पाचन-तंत्र को भी दुरुस्त रखता है।
अधिक मात्रा में पानी पिएं

रखें दिनचर्या पर संयम

ग्रीष्म ऋतू में बाजारू चीजें खाने से बचने की सलाह दी जाती है। रात का भोजन ना करें तो ज्यादा अच्छा है। गर्मी में घर से बाहर निकलने के पहले 2 गिलास पानी जरूर पी लेना चाहिए। टमाटर, तरबूज, खरबूज, खीरा ककड़ी, गन्ने का रस और प्याज का उपयोग करते रहना चाहिए। इन चीजों से पेट की सफाई होती है और अंदरूनी गर्मी शांत होती है।
इन बातों का रखें ध्यान
- सब्जियों, फलों और बचे हुए खाने को तुरंत फ्रिज में रख दें।
- कॉफी से दूर रहें। इससे डीहाइड्रेशन बढ़ता है।
- आईस्क्रीम कम खायें।
- अधिक वसायुक्त और भारी भोजन न खाएं।
- एक्सपाइरी डेट के खाद्य पदार्थों का सेवन कतई न करें।
- उबला या फिल्टर किया हुआ पानी ही पिएं।
- तले हुए और मसालेदार भोजन से दूर रहें।
- बासी और गंदे माहौल में बना खाना न खाएं।
- दूध और दुग्ध उत्पादों को लंबे समय तक सामान्य तापमान पर न रखें।
- बचे हुए खाने को ज्यादा समय तक रेफ्रिजरेटर के बाहर न रखें। दोबारा सेवन करने से पहले उसे ठीक से गर्म कर लें।
Comments
Post a Comment