हम आज के युवा है
हम आज के युवा है, देश के भविष्य है।
क्रान्ति का हुनर रखते है, हमसे यह देश है।
सोये को हम जगायेंगे, गिरते को हम उठायेंगे।
हम ही अाज के राम, हम ही आज के श्री कृष्ण है।
देश की भलाई में आगे आयें, यही संकल्प लेकर बढ़ते रहते है।
यह राष्ट्र हमारा है और यही हमारा स्वदेश है।
महापुरुषों से प्रेरणा लेकर स्वच्छंद बढते जाएंगे ।
परतंत्रता की जंजीर तोड़ कर आगे बढते जाएंगें ।
चाहे कितनी भी मुश्किल आये, हम नही घबरायेंगे।
समाज की कुरीतियों का मुकाबला डटकर करते जाएंगे।
राष्ट्र की संस्कृति और परम्परा को आगे बढाते जाएंगे।
मार भगाएंगे दहेज दानव को, भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे।
राष्ट्र की एकता और अखंडता को बचाए चलते जाएंगे।
भाईचारा का संदेश हम जन-जन तक पहुंचाएंगे।
मातृभूमि का मान बढाने, निकले आज युवा सभी।
मन में दृढ संकल्प लिए पहल करने चले सभी ।
हम ही है सृजनकर्ता, हम ही कल के भविष्य है।
क्रान्ति का हुनर रखते, हमसे यह देश है।
हम आज के युवा है, देश के भविष्य है।
नवनीत कुमार जायसवाल
एम.ए.पत्रकारिता एवं जनसंचार
देव संस्कृति विश्वविद्यालय,हरिद्वार
एम.ए.पत्रकारिता एवं जनसंचार
देव संस्कृति विश्वविद्यालय,हरिद्वार
Comments
Post a Comment