बिगबॉस-12 की कुछ यादें जो कभी भुलाई नहीं जा सकती!

आखिर वो 106 दिन का सफर एक विनर के साथ समाप्त हो गया। कई लोग सपने लेकर किस्मत आजमाने आए। कुछेक का सपना टूटता चला गया। वे घर से बेघर होते चले गए। इन सब के बीच हम जैसे दर्शक जो बड़ी शिद्दत से व्यस्त समय से एक घंटा निकाल लेते थे। कुछ ग्रुप में गॉशिप भी कर लेते थे। इसकी आदत बन गयी थी। लगता था हमारी दिनचर्या में एक काम ये भी शामिल है। रात के 12 बजे या एक बजे ऑफिस से आने के बाद पहला काम इस शो को देखना ही था। कुछ प्रतिभागी फेवरेट थे जैसे शिवशीष, रोमिल, सोमी, नेहा पेडसे, सृष्टि, श्रीशांत, दीपक, सुरभी, करणवीर और दीपिका। इन सब में कुछ का सफर जल्द ही समाप्त हो गया लेकिन छोटे शहर से आये लोगों ने सब के दिलों पर राज किया।

सुरभी :- हिमाचल प्रदेश की लड़की जिसने सभी टास्क में योगदान दिया। 5 बार कैप्टन रही। एक बार नॉमिनेट हुई वो भी श्रीशांत ने किया था। टिकट टू फिनाले जीत चुकी थी। इतनी उपलब्धि के बाद 15 वें हफ्ते घर से बाहर हो जाना दर्शकों के लिए निराशाजनक था।

रोमिल :- हरियाणा के रोहतक जिले के वकील बाबू के अंदर काफी जज्बा था। काफी दमखम रखते थे। लेकिन कमी एक ही थी उनके लिए कई बार मुर्गा बज जाता था। सबसे अच्छी बात ये थी कि उसने कभी हार नहीं मानी। रिश्तों को भी ध्यान में रखते हुए उसने हैप्पी क्लब बनाई हालांकि कुछ कारणों से टूट गया लेकिन अंत तक हैप्पी क्लब के सदस्यों में प्यार दिखा। अंत में ये चौथे स्थान पर रहे लेकिन काफी लोगों ने इन्हें प्यार दिया।

सोमी :- राजस्थान के जयपुर की रहने वाली खान बहनें साथ आई थी। दीपक ठाकुर से रिलेशन को लेकर काफी चर्चा में रही। रोमिल से दोस्ती को लेकर चर्चा में रही। टास्क भी अच्छे से किया। रिश्ते निभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बाहर से आये कुछ फीडबैक ने रिश्तों में दूरी बना दी थी लेकिन, समय समय पर कुछ ऐसा किया जिससे लोगों को लगा कि दोस्ती अभी भी कायम है।

दीपक :- बिहार के मुजफ्फरपुर के आथर गांव से बिगबॉस का सफर काफी लंबा रहा। शुरुआत से ही सभी का मनोरंजन किया। गायक होने के कारण कुछ ऐसे गीत भी गाये जो कभी नहीं भूले जा सकते हैं। श्रीशांत पर जो गीत गाया वह दर्शकों के दिल में उतर गया। पूरे सीजन में जितने टास्क हुए सभी में पूरा योगदान दिया। एक अलग बात थी कि झगड़े लड़ाई चलते रहते हैं लेकिन जितने भी प्रतिभागी थे सबसे इसकी दोस्ती अच्छी थी। हालांकि ये तीसरे स्थान पर रहे लेकिन सबका दिल जीत लिया।

हालांकि इन सब में से कोई भी विनर नहीं बन पाया लेकिन दिलों में भरपूर जगह बनाई है।

Comments

Popular Posts

कोलकाता का ऐसा बाजार जहां नुमाइंदगी होती है जिस्म की

100 रेपिस्ट के इंटरव्यू ने लड़की की सोंच को बदल दिया

दान और दक्षिणा में क्या अंतर है ?