HAPPY BIRTHDAY: कभी छोटी पार्टियों में गाना गाकर जुटाते थे पैसे, आज इन गानों से सुपरहिट गायक हैं गुरु रंधावा

Guru Randhawa's first Spanish song to drop on June 8 | Music News | Zee News

पंजाबी के सबसे पॉपुलर सिंगर्स में से एक गुरु रंधावा का आज जन्मदिन है। आज गुरु अपना 29वां जन्मदिन मना रहे हैं। गुरु रंधावा को इंडस्ट्री में आए ज्यादा साल नहीं हुए हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता कई दिग्गज सिंगर्स से भी ज्यादा है। गुरु रंधावा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर गायक साल 2012 में की। उनका पहला गाना 'सेम गर्ल' हिट नहीं हो सका। साल 2013 में गुरु रंधावा ने अपनी पहली एलबम 'पैग वन' को लॉन्च किया था। यह भी बहुत हिट नहीं हो सका। इसके बाद गुरु रंधावा ने मशहूर रैपर बोहेमिया के साथ मिलकर साल 2015 में 'पटोला' गाना बनाया। इस गाने से रातों-रात रंधावा की किस्मत चमक गई। पार्श्व गायक गुरु रंधावा गाने लिखने के अलावा धुन भी बनाते हैं। बीते कुछ सालों में उनके 'हाई रेटेड गबरू, बन जा तू मेरी रानी, लगदी लाहौर दी, तेनू सूट सूट करदा, मेड इन इंडया, इशारे तेरे' जैसे गाने खूब पॉपुलर हुए। इसी वजह से गुरु रंधावा के गानों के पास सबसे ज्यादा सुने जाने का रिकॉर्ड है। एक्टर के एक-एक गाने के व्यूज लाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में हैं। वहीं, उनके हर गाने को 30-50 करोड़ तक व्यूज मिलते हैं, जो आज हर किसी सिंगर के साथ के बस की बात नहीं हैं। ऐसे में जानते हैं उनके टॉप-5 गानों के बारे में, जिन्हें लोगों ने काफी पसंद किया है।

लाहौर- यह गुरु रंधावा के गानों की लिस्ट में काफी लोकप्रिय गाना है। यह गाना 2017 में रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया और आज भी इसे हर कोई सुनना पसंद करता है। इस गाने के 88 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं, जो वाकई चौंकाने वाला है।


हाई रेटेड गबरु- यह गाना भी 2017 में रिलीज हुआ था, जिसे भी लोगों ने काफी पसंद किया। यह गाना भी आज लोगों की जुबान पर है और इसी वजह से इस गाने के व्यूज 95 करोड़ से ज्यादा है, जो जल्द ही 100 करोड़ होने वाले हैं।


तेनु सूट-सूट करदा- पहले गुरु रंधावा ने यह गाना अकेले ही रिलीज किया था, जिसे काफी पसंद किया गया। इसके बाद फिल्म हिंदी मीडियम में इस गाने को शामिल कर लिया गया था। अगर टी-सीरीज की ओर से शेयर किए गए गाने की बात करें तो इसके 42 करोड़ से ज्यादा व्यूज हैं और अन्य चैनल्स भी इस गाने को काफी बार देखा गया है।


पटोला- यह गाना गुरु रंधावा और रैपर बोहेमिया ने साथ में तैयार किया था। इसके बाद ये गाना काफी हिट हुआ और कई वर्जन यू-ट्यूब पर शेयर किए गए हैं। इसकी वजह से इसके व्यूज भी बंटे हुए हैं। इसे फिल्म ब्लैकमेल में शामिल किया गया था और इसके कुल व्यूज की बात करें तो वो 50 करोड़ से ज्यादा हैं।


बन जा तू मेरी रानी- विद्या बालन स्टारर फिल्म तुम्हारी सुलु में इस्तेमाल होने के बाद इस गाने को खास पहचान मिली। इस गाने को अभी तक यू-ट्यूब पर को अब तक YouTube पर 16 करोड़ बार देखा जा चुका है।

Comments

Popular Posts

कोलकाता का ऐसा बाजार जहां नुमाइंदगी होती है जिस्म की

100 रेपिस्ट के इंटरव्यू ने लड़की की सोंच को बदल दिया

दान और दक्षिणा में क्या अंतर है ?