पीयूष गोयल कैसे बने पीएम मोदी के विंगमैन? जानिए उनका राजनीतिक सफर

एक ऐसे राजनेता जो मोदी कैबिनेट में सबसे अहम पदों पर रहे हैं और तीन बार से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। वह आजतक एक भी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में नहीं उतरे। जब उन्हें राज्यसभा सांसद बनने की इच्छा जागी तब उन्होंने अपने पिता और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री रहे वेदप्रकाश गोयल से सिफारिश की थी। आज हम बात करेंगे भारत के रेल, कपड़ा, वाणिज्य और कोयला मंत्रालय के मंत्री रह चुके पियूष गोयल की...


पीयूष गोयल का जन्म 13 जून, 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम पीयूष वेदप्रकाश गोयल है और उनके पिता का नाम वेदप्रकाश गोयल जो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री रहे थे। जबकि उनकी माता चंद्रकांता गोयल 1990 से लेकर 2004 तक तीन बार महाराष्ट्र में भाजपा के टिकट पर विधायक चुनकर आईं थीं। पीयूष गोयल की पत्नी का नाम सीमा है। उन्हें एक बेटा और बेटी हैं, जिनके नाम ध्रुव गोयल और राधिका गोयल है।

पीयूष गोयल को मुंबई के डॉन बोस्को हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा मिली। बाद में उन्होंने 1984 में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम किया और 1987 में सरकारी लॉ कॉलेज मुंबई से एलएलबी की डिग्री ली। उन्होंने इंस्टिट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया नई दिल्ली से सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंसी) भी प्राप्त की। राजनीति में आने से पहले वे बैंकों के लिए रणनीतिकार सलाहकार (निदेशक) थे। उन्होंने कई बैंकों के लिए काम किया, जिसमें भारत सरकार के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक, बैंक ऑफ इंडिया और बैंक ऑफ बड़ौदा शामिल हैं।

बात करें पीयूष गोयल के राजनीतिक करियर की तो उनका राजनीतिक करियर भी उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने 2010 में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होकर कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया। 2014 से 2019 तक उन्होंने कोयला मंत्रालय का पदभार संभाला। कोयला मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार संभालने के अलावा गोयल ने 5 जुलाई 2016 से 3 सितंबर 2017 तक बिजली, नई और नवीकरणीय ऊर्जा और खान विभाग भी संभाला था। बाद में सरकार में उन्हें रेल मंत्रालय का प्रभार दिया। उन्होंने अपने कार्यकाल में रेलवे मंत्रालय में सुधार किया, हालांकि कुछ दुखद घटनाएं भी हुईं। 2019 में अरुण जेटली के बीमार होने पर उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में कदम रखा। और वर्तमान में उन्हें कपड़ा, वाणिज्य और उद्योग, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालयों का भी कार्यभार है। वह राज्यसभा में सदन के नेता भी हैं।


गोयल को भाजपा ने मुंबई उत्तर से लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने के लिए नामित किया है, यह सीट वर्तमान में भाजपा के गोपाल शेट्टी के पास है। मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होगा। तीन बार राज्यसभा सदस्य रहे गोयल ने पहले कभी कोई लोकसभा या विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा है।

आज के लिए इतना ही, हम आपके लिए और देश के नेताओं की जानकारी लेकर आते रहेंगे।

Comments

Popular Posts

कोलकाता का ऐसा बाजार जहां नुमाइंदगी होती है जिस्म की

100 रेपिस्ट के इंटरव्यू ने लड़की की सोंच को बदल दिया

दान और दक्षिणा में क्या अंतर है ?