Posts

100 रेपिस्ट के इंटरव्यू ने लड़की की सोंच को बदल दिया

Image
100 दोषियों के इंटरव्यू लेने के बाद पता चला कि अधिकतर लोगों को ये पता नहीं होता कि हमने रेप किया है  हमारे सामने हर रोज कोई न कोई खबर आती है जो रेप या शारीरिक शोषण से जुड़ी होती है. हमारे मन में भी तब यही सवाल आता है कि आखिर कोई ऐसी हैवानियत कैसे कर सकता है. ब्रिटेन की एंग्लिया रस्किन यूनिवर्सिटी में क्रिमिनोलॉजी की छात्रा मधुमिता पांडे ने इसी सवाल को लेकर तिहाड़ जेल में बंद 100 रेप के दोषियों से बात की. इंटरव्यू के बाद जो तथ्य सामने आए उसने मधुमिता को बलात्कारियों को लेकर दिमाग में बैठी घृणा भरी सोच को बदल कर रख दिया। वाशिंगटन पोस्ट के मुताबिक, 2013 में हुए निर्भया कांड के बाद दिल्ली में पली-बढ़ी मधुमिता की अपने शहर के प्रति सोंचने का नजरिया बदल गया. उन्होंने बताया कि हम सभी के दिमाग में ये सवाल था कि जो इंसान ये सब करता है वह ऐसे घिनौने काम क्यों करता है? हम उन्हें राक्षस समझते हैं. हमें लगता है कि कोई सामान्य शख्स ऐसा कभी नहीं कर सकता. लेकिन ये गलतसोंचनाहै. मधुमिता ने बताया कि मेरे मन में भी यही सवाल था कि आखिर क्यों कोई ऐसा बन जाता है? ऐसी कौन सी परिस्थितियां होती है...

दान और दक्षिणा में क्या अंतर है ?

Image
दान - दान वह मूल्य है जो सामाजिक कर्तब्य के रूप में दिया जाता है।  दान किसी वस्तु पर से अपना अधिकार समाप्त करके दूसरे का अधिकार स्थापित करना दान है। साथ ही यह आवश्यक है कि दान में दी हुई वस्तु के बदले में किसी प्रकार का विनिमय नहीं होना चाहिए। इस दान की पूर्ति तभी कही गई है जबकि दान में दी हुईं वस्तु के ऊपर पाने वाले का अधिकार स्थापित हो जाए। मान लिया जाए कि कोई वस्तु दान में दी गई किंतु उस वस्तु पर पानेवाले का अधिकार होने से पूर्व ही यदि वह वस्तु नष्ट हो गई तो वह दान नहीं कहा जा सकता। ऐसी परिस्थिति में यद्यपि दान देनेवाले को प्रत्यवाय नहीं लगता तथापि दाता को दान के फल की प्राप्ति भी नहीं  हो सकती। दक्षिणा -  दक्षिणा वह मूल्य है जो किसी सेवा के रूप में दी जाती है।  भारतवर्ष  के गुरुकुलों में विद्यार्थी जब पढ़ने जाते थे तो वे या तो गुरु और उसके परिवार की सेवा करके अथवा यदि संपन्न परिवार के हुए तो कुछ शुल्क देकर विद्या प्राप्त करते, किंतु प्राय: शुल्क देनेवाले कम ही व्यक्ति होते थे और अधिकांश सेवासुश्रूषा से ही विद्या प्राप्त कर लेते थे। प्राय: ऐस...

सड़क दुर्घटनाओं में हर 3 मिनट में एक मौत हो जाती है

Image
महानगर में रहने वाले ज्यादातर लोगों को ऑफिस से घर जाने में करीब घंटा भर या उससे ज्यादा समय लग जाता है. जरा सोच कर देखिए जितनी देर में आप ऑफिस से घर पहुंते हैं, उतनी ही देर में 17 लोग देश की खूनी सड़कों की भेंट चढ़ जाते हैं.  जी हां, ये सुनने में डरावना लगता है, मगर बिल्कुल सच है. सड़क परिवहन मंत्रालय ने सड़क दुर्घटनाओं की जो रिपोर्ट जारी की है उसके आंकड़ें इस बात की पुष्टि करते हैं.  आंकड़ों के मुताबिक, साल 2016 में 1,50,785 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हुई. जबकि घायल होने वालों की संख्या करीब पांच लाख थी. अधिकतर हादसे की वजह मोबाइल को बताया जा रहा है, मोबाइल के कारण  सड़क पर हर 3 मिनट में एक मौत हो जाती है, जबकि समय समय पर निर्देश दिए जाने के बावजूद लोग इसपर अमल नहीं कर रहे हैं  आंकड़ों के मुताबिक  हर दिन 413 मौत हो रही है    रिपोर्ट के मुताबिक देश में हर दिन 1317 सड़क दुर्घटनाएं होती हैं. इन हादसों में हर दिन 413 लोगों की मौत होती हैं. जबकि हर घंटे की बात की जाए तो मरने वालों की संख्या 17 है. 46 फीसदी युवा मरते हैं  सड़...

छात्र छात्राओं को अब साफ़ सुथरा और पौष्टिक भोजन मिलेगा

Image
उत्तराखंड के चार जिले देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल के सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में छात्र छात्राओं को अब अधिक साफ़ सुथरा और पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सकेगा और साथ ही बच्चे पठन-पाठन पर अधिक ध्यान दे सकेंगे, अब उन्हें दोपहर के भोजन को लेकर मशक्कत नहीं करनी पड़ेगी। त्रिवेंद्र सरकार की मंत्रिमंडल ने इन चार जिलों में दोपहर का भोजन बनाने का जिम्मा अक्षय पात्र फाउंडेशन को सौंपा है।  बुधवार को सचिवालय में हुई त्रिवेंद्र सरकार की मंत्रिमंडल की बैठक में कई निर्णय लिए गए  । सरकार के प्रवक्ता और  कैबिनेट मंत्री  मदन कौशिक ने मंत्रिमंडल के फैसलों की जानकारी दी । उन्होंने बताया कि दो मैदानी जिलों हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर के साथ ही और दो जिलों में देहरादून व नैनीताल के मैदानी क्षेत्रों के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए नई व्यवस्था पर सहमति बन गई है।  चार जिलों के कक्षा एक से आठवीं तक 3,59,435 छात्र-छात्राओं को दोपहर का भोजन स्वयंसेवी संस्था अक्षय पात्र फाउंडेशन के जरिए मुहैया कराया जाएगा। इस वक़्त संस्था वर्तमान में दोपहर का भ...

उत्तराखंड में खेती की तकदीर

Image
उत्तराखंड में 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने के लक्ष्य को राज्य के धरातल पर आकर देने के लिए त्रिवेंद्र सरकार ने कवायद शुरू कर दी है। इस कड़ी में कृषि व उससे जुड़े रेखीय बिभागों को विशिष्ट कृषि उत्पादन के लिए पंचायत के साथ ही क्लस्टर दृष्टिकोण को मौजूदा प्रणाली के अनुसार अपनाने को कहा गया है। राज्य सरकार उन्नत बीज, नयी तकनीकी और खेती के लिए एक लाख तक दो फीसदी ब्याज पर ऋण समेत अन्य योजनाओं के लिए कदम उठा रही है। ये तो ठीक है लेकिन पिछले अनुभवों को देखा जाये तो इसमें बहुत सी चुनौतियां है जिसे पार करना वर्तमान सरकार के लिए आम बात नहीं है।  दरअसल देखा जाए तो विषम भूगोल वाले उत्तराखंड की परिस्थितियां बेहद जटिल है। मैदानी क्षेत्रों में खेती पर शहरीकरण की मार पड़ी है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रो में सुविधाओं और रोजगार के आभाव से हो रहे पलायन के कारण गांव खाली हो रहे हैं। पलायन के कारण खेती की सबसे ख़राब हालत पहाड़ में ही है। यही नहीं मौसम की खराबी, जंगली जानवरों का भय, बंजर खेत जैसे कारणों से लोगों का खेती से मोह भंग हो रहा है।  आपको बता दें कि राज्य के 95 में से 7...

उत्तराखंड में रोजाना 50 किसान खेती छोड़ रहे हैं

Image
उत्तराखंड राज्य के लिए चुनौतियाँ दिन प्रति दिन बढ़ती जा रही है, वर्त्तमान में एक नयी चुनौती उभरकर सामने आयी है, प्रदेश में रोजाना 50 किसान खेती छोड़कर अन्य व्यवसाय अपना रहे हैं जो राज्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है। बीते 17 वर्षो में जब से राज्य का गठन हुआ है तब से लगभग तीन लाख लोग खेती छोड़ चुके हैं। इनमे से ज़्यादातर लोग सूबे के दुर्गम पहाड़ी जिलों से पलायन कर चुके हैं। अखिल भारतीय किसान महासभा ने एक सर्वे किया है और उन्होंने दावा किया है कि राज्य में  करीब नौ लाख परिवार ही खेती कर रहे हैं। प्रदेश में घटती खेती के पीछे इन्वेस्टमेंट की कमी को भी प्रमुख कारन माना जा रहा है पहाड़ में जोत छोटी होने के कारण खेती में निवेश नहीं हो पा रहा है और जो किसान खेती के नाम पर लोन लेते हैं उसका उपयोग वे व्यवसाय या घर बनाने में कर देते हैं।  अभी तक पूरे प्रदेश में इतने लोग खेती छोड़ चुके है  अभी तक जिलावार खेती छोड़ने वाले किसान  देहरादून में 20625  किसान,  नैनीताल में 15075  किसान,  चमोली में 18535  किसान,  ...

भारत ही एक ऐसा देश है जहाँ लोग बीमार होने के लिए खाते हैं

Image
हम भारतीयों की एक खास बात है, हमलोग खाने पीने के शौकीन होते हैं। आपको राह चलते ऐसे बहुत से ठेले, रेहड़ी और स्टॉल मिल जायेंगे जहाँ ये सब खाने की चीजें आसानी से मिल जाती है और खासकर महिलाएं इन चीजों की शौकीन होती हैं। गोलगप्पे चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है। गोलगप्पे,  पानी बतासे,  फुचका और पता नहीं क्या क्या नाम से बोला जाता है। चाट अगर कुछ  चटपटा  खाने का मन है, तो  चाट  से स्वादिष्ट और  चटपटा  क्या हो सकता है। चाट कई प्रकार के होते हैं छोले चाट, टिक्की चाट  मोमोज़ मोमोज तो आज कल लगभग सभी की पसंद बन गयी है और ज्यादातर तो यह लड़कियों को पसंद होता है।  मोमोज को भाप में पकाकर बनाया जाता है।  इसे बनाने में तेल भी बहुत कम लगता है. इसलिए ये खाने में हल्के और पौष्टिक भी होते हैं. मोमोज़ एक तिब्बती, लज़ीज़ व्यंजन है जिसे भारत में लोग बेहद पसंद करते हैं . छोले-भटूरे छोले भटूरे  का नाम पंजाब में पॉपुलर डिश में लिया जाता है और वाकई इसका च...

भगवा आतंकवाद है ? केसरीया आतंकवाद vs हरा आतंकवाद

Image
कुछ समय पहले की बात है भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संवित पात्रा ने कहा कि अगर केसरिया आतंकवाद है तो हरा भी आतंकवाद ही है और ये काफी हद तक सही भी है। कुकी हरा रंग मुस्लिम का प्रतीक माना जाता है।  आइये जानते है क्या है भगवा आतंकवाद  भगवा आतंकवाद का सबसे पहला प्रयोग अंग्रेज़ी में सन् 2002 में फ़्रंटलाईन नामक अंग्रेज़ी पत्रिका के एक लेख में गुजरात दंगे को संबोधन करने के लिए हुअा था। लेकिन इस शब्द का अधिक प्रयोग 29  सितंबर सन् 2008 के मुंबई के मालेगाँव धमाके के बाद हुआ क्योंकि जांच के सिलसिले में धमाके से संबद्धित, कथित तौर पर, एक हिन्दू संगठन से जुङे लोगों को गिरफ्तार किया गया। हालांकि इस्लामी उग्रवादी संगठन इंडियन मुजाहिदीन पर भी दोष आया था क्योंकि इसी इलाके में सन् 2006 के धमाके में इंडियन मुजाहिदीन का हाथ होने की आशंका थी (असल में इंडियन मुजाहिदीन उस समय 'स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट आॅफ़ इंडिया' के नाम से जाना जाता था)। लेकिन, जांच आगे बढ़ने के बाद किसी हिन्दू संगठन के शामिल होने की कथित तौर पर​ पुष्टि हो गई। शिवस...

हर बिहारी के अंदर क्यों होती है नेतागीरी

Image
हम सब जानते हैं कि बिहारी हर जगह हैं। देश हो या विदेश के अधिकांश कॉलेज में अपनी मौजूदगी बनाने में सक्षम हैं। उन में से आप एक दो को जानते होंगे। आप उसमे हमेशा अपनी चाहत को सच्चाई में बदलने की चाहत देखा होगा। उनमें एक जोश एक जूनून देखा होगा, जो किसी भी हद्द तक जाने को तैयार हो जाते होंगे।  बिहारी नेतागीरी करने में भी अपनी जिंदगी जीने के मायने ढूंढ लेते हैं, उनके  DNA में ही ये सब गुण होता है।   हमेशा अपनी लाइफ संघर्ष और आर्दशो में जीना पंसद करते हैं    बिहारी अपनी चाहत को पाने के लिए के लिए हमेशा अपनी लाइफ संघर्ष और आर्दशो में जीना पंसद करते हैं, वह अपने काम को लेकर दृढ़ संकल्प रहते है .अगर बिहारी आपका रुम मेट हो तो आपको इस बात का एहसास जरुर हो गया होगा.  अपनी मंजिल खुद तय करते हैं  मंजिल जब आसन हो तो चैले़ज का मजा निकल जाता हैं. उन्हें सब साफ मालुम होता हैं क्या करना हैं ? क्यों करना हैं ? कैसे करना हैं ? बिहारी हमेशा दौलत , शोहरत , ताकत , प्यार , दोस्ती , मंजिल की तलब में अपना रास्ता खुद व खुद साफ करते हैं. वे खुद को काफी गौरव...

सूर्यनमस्कार द्वारा करें सूरज का वंदना और अभिवादन

Image
सूर्य नमस्कार शरीर का पूर्ण व्यायाम कहा जाता है। योग विशेषज्ञ कहते हैं कि सूर्य नमस्कार के 12 सेट 12 से 15 मिनट में 288 शक्तिशाली योग आसनों के समान है। जिनके पास समय की कमी है, स्वस्थ अनुभव करना चाहते हैं पर जानते नहीं कैसे करें। सूर्य नमस्कार के जगत में उनका स्वागत है। सूर्य नमस्कार 12 आसनों का एक क्रम है। सूर्य नमस्कार की सबसे अच्छी बात यह है कि जो लोग समय की कमी के कारण योग न कर पाने की शिकायत करते हैं, उनके व्यस्त समय में भी यह आसानी से बैठ जाता है। सूर्य नमस्कार के 12 सेट यदि सुबह के समय त्वरित गति से किया जाए तो एक अच्छा कार्डीओवैस्कुलर व्यायाम है। यदि इसी को धीमी गति से किया जाए तो ये आसन मांसपेशिओं को सुडौल बनाने वाले हो जाते हैं। सुबह व्यायाम की शुरूआत अंगो को हल्के फुल्के खिचाव से शरीर की अकड़न निकाल कर सूर्य नमस्कार के कुछ सेट करें जिससे शरीर का लचीलापन बढ़ता है और शरीर को गहन योग आसनों के लिये तैयार भी करता है। सूर्य नमस्कार का नियमित अभ्यास शरीर के विभिन्न अंगों को अनोखे लाभ प्रदान करता है। ये योग आसन हृदय, आंत, पेट, छाती, गला और पैर व शरीर के सभी अंगों पर गहरा ...