Posts

अपराधों से घिरता बिहार

जब से गठबंधन की सरकार आयी है तब से बिहार में आए दिन कुछ न कुछ अपराधिक घटनाएं हो ही रही है। चाहे वह विधायक प्रत्याशी की मौत हो या एम एल सी के बेटे का मामला हो । पिछले कुछ महीनो में अपराधिक धटना काफी बढ़ गई है। इसके कारण पुराने अपराधी प्रवृति के लोगों का भी हौसला बढ़ने लगा है। दिनदहाड़े लोगों को गोली मार दी जाती है, राह चलते बच्चों का अपहरण हो जाता है। शाम होते ही सुनसान रास्तों पर चोर सक्रिय हो जाते हैं और छीनतई करते हैं। जो लोग पिछले कुछ वर्षो में जो डर कर ये सब छोड़ चुके थे उनमें भी हौसलो के बीज पनप रहे हैं। आजकल के चोर इतने सक्रिय हो गये हैं आम आदमी तो दुर वे नेता मंत्री के घर को भी नही छोड़ते उनके घरो में भी अपना हाथ साफ कर देते हैं। आए दिन हो रहे अपराधों को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाए जा रहे हैं। पुलिस सिर्फ शराब पकड़ने के अलावा कुछ नही कर रही है । सिर्फ शराब पकड़ना ही उनका कर्तव्य बन गया है, उसके अलावा सभी मामलों पर आंखे मूंद रहे हैं । लोगों के बीच प्रशासन के प्रति काफी रोष है , हालांकि वे प्रकट नही कर रहे है मगर ये चिंगारी धीरे-धीरे आग का रुप भी ले सकती है । अभी सिर्फ टाॅपर घोटाल...

गढ़वाल हिमालय:- इतिहास, संस्कृति, यात्रा एवं पर्यटन

Image
प्रस्तुत गढ़वाल हिमालय:- इतिहास, संस्कृति, यात्रा एवं पर्यटन रमाकांत बेंजवाल द्वारा लिखित पुस्तक गढ़वाल की संस्कृति, सभ्यता, यात्रा एवं पर्यटन को दर्शाता है। गढ़वाल का इतिहास सैंकड़ों वर्ष पुराना है। यह वर्षों से तीर्थयात्रीयों के आगमन का स्थान रहा है। वेदों, पुराणों और महाकाव्यों में गढ़वाल का तपोभूमि के रूप में उल्लेख मिलता है। प्रत्येक ऋतु में यहां अपना विशिष्ठ सौन्दर्य है। गर्मी आते ही यात्री तीर्थाटन व घुम्क्करी के उमड़ पड़ते हैं। सर्दियो में स्कीइंग, राफ्टिंग, ग्लाइडिंग जैसे साहसिक पर्यटन इस क्षेत्र में होते हैं। इस पुस्तक को चार अध्यायों में बांटा गया है। प्रथम अध्याय में लेखक ने बताया है कि हिमालय के पांच खंडो में हरिद्वार से लेकर कैलाश पर्वत तक फैले वर्तमान गढ़वाल को पौराणिक समय में केदारखंड के नाम से जाना जाता था। पुराणों में केदारखंड को स्वर्गभूमि माना गया है। पुराने ग्रंथो में भी गढ़वाल का जिक्र किया गया है। यह भूमि रामायण एवं महाभारत के इतिहास की साक्षी है। रामायण काल के अवशेष भी यहां मिलते हैं। प्राचीन मंदिर, मूर्तियां, प्राचीन जातियां, पाल वंश एवं कई राजाओं के आगमन के कारण गढ़वा...

आध्यात्म का मार्ग ही सरल है

Image
इंसान के जीवन में बहुत सी चुनौतियां है और उसे पुरा करने के लिए वह किसी न किसी माध्यम का साथ अवश्य लेता है वह एकमात्र सहारा है आध्यात्म की तरफ जाना आध्यात्म एक ऐसा मार्ग है जहां से व्यक्ति कोई भी मार्ग चुन सकता है। आज सामाज में चारों तरफ चारों तरफ बुराईयां देखने को मिलती है। कोई ऐसा व्यक्ति नही है जो इससे अछुता हो। इस समाज की मानसीकता बदलने के लिए आध्यात्म बहुत ही सरल मार्ग है। आध्यात्म सिर्फ पुजा-पाठ करना नही है इसका अर्थ है कि जो व्यक्ति चैमुखी विकास के लिए मार्ग अपनाता है उसे ही आध्यात्म कहा जाता है जिससे मनुष्य का सामाजिक, आर्थिक, वैश्विक, आध्यात्मिक, राजनैतिक सभी तरह से विकास होता है वह ही सरल आध्यात्म की तरफ जाने का रास्ता है। लेकिन प्रश्न यह उठता है कि किस तरीके से चैमुखी विकास किया जाए तो वह है सकारात्मकता। सकारात्मकता से किया गया कार्य ही हमें आध्यात्म की तरफ ले जाता है। गलत तरीके से किया गया कार्य विनाश की ओर ले जाता है शुरू-शुरू में तो यह कार्य करने में बहुत मजा आता है लेकिन यह उतना की विनाशकारी है। गलत तरीके से कमाया गया धन उतनी ही तेजी से खत्म हो जाता है जितनी तेजी से कम...

आध्यात्मिक पर्यटन का केंद्र है भारत

Image
भारत प्राचीन से ही समृ़द्ध संस्कृति एवं विरासत का देश रहा है यहां अनेकता में एकता है। यहाँ के रग रग में एक जूनून है प्रत्येक स्थान में महापुरुष एवं भगवान के भ्रमण के स्थान मिलते है यही कारन है की भारत को स्वर्ग की धरती कहा जाता है यहाँ दर्शन के लिए बहुत स्थान है जो अब पर्यटन के नाम से जाना जाता है भारत में जो भी यहां पर्यटन के लिए आता है वह यहीं का होकर रह जाता है। इतिहास गवाह है कि यहां भगवान भी विहार के लिए स्वर्ग से आते थे और यहां की प्रकृतिक सौन्दर्य के प्रति आकर्षित हो जाते थे किन्तु अब ऐसा नही है लोग अब आध्यात्मिक पर्यटन के नाम पर पर्यटन स्थल जाते हैं और पिकनीक एवं छुट्टीयां मनाते हैं।  पर्यटन के क्षेत्र में आध्यात्मिक पर्यटन एक नवीन आस्था है भारत ने सदा से ही ‘‘अतिथी देवो भवः’’ के संस्कारों का परिपोषण किया है। आध्यात्मिक पर्यटन स्थल से तात्पर्य किसी धर्म या धार्मिक व्यक्ति से संबंधित स्थल नही होता बल्कि ऐसा स्थल जहां व्यक्ति अपने आंतरिक चेतना के विकास प्राप्ति करता है। और इसका अनुसरण करने वालो को किसी खास धर्म के संबधित होना जरूरी नहीं है। इस दृष्टि से भारत भूमि पर ...

दुर्व्यसन के दलदल में फंसते आज के युवा

Image
हमारा देश वर्षों से पुरे विश्व का गुरू रहा है भारत ने ही पुरे विश्व को आध्यात्म की राह पर चलने को विवश किया वही देश का भविष्य आज गर्त में जाता दिख रहा है पुरा देश आज नशे की गिरफ्त में है। लोगों ने नशे को अपना जीवनसाथी बना लिया है। जहां देखो वहां नशा लोगों के दिलों दिमााग पर छाया हुआ है। लोग सब कुछ भुल कर नशे को अपना जीवनयापन का सहारा बनाते जा रहे हैं। मगर वे यह नही जानते कि यह कितना प्राणघातक है। देश में प्रतिवर्ष 5-10 लाख लोगों की मृत्यु नशे के कारण होती है और लोग जानते हुए भी इसे अपनाकर मौत के मुंह में घुसते जा रहे हैं।  नशा करने वाले प्रत्येक सामग्री पर सरकार ने 80 प्रतिशत विज्ञापन लगाने के लिए आदेश दिया है किन्तु यह देखकर भी लोग नशा करना नही छोड़तें। वर्तमान युग युवाओं का युग है और देश के लगभग 70 प्रतिशत लोग युवा है। युवा चाहें तो कुछ भी कर सकते हैं लेकिन आज के युवा एक ऐसी दलदल में फंसता जा रहा है जहां पहले मजा आता है और फिर सजा मिलती है। जब तक लोगों को पता चलता है तब तक बहुत देर होे चुकी होती है। नशा एक ऐसी सामग्री है जो मनुष्य को कुछ समय के लिए आनंदित रोमांचित एवं शक्त...

स्वच्छ भारत नहीं स्वच्छ मानसिकता अभियान चलायें।

Image
आज हमारा देश बहुत तरक्की कर गया है, भारत के पास वह सबकुछ है जो एक देश के लिए उपयुक्त होना चाहिए। देश की जनता भी देश की तरक्की के लिए सरकार के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है और अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। जैसे हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए नोट बंदी में देश के लोगों ने काफी कष्ट झेला किन्तु बिना एक शब्द कहे वे देश के बदलाव में एकसाथ खड़े दिखाई दिये, वैसे ही स्वच्छ भारत अभियान में पुरे देशवासी एकजुट होकर इस इस कार्यक्रम को सफल बनाया। लेकिन एक बात जहन में आती है कि सभी अभियान को सफल बनाने के समय में कुछ ऐसी घटनाएँ घटित हुई जो राष्ट्र के लिए अशोभनीय साबित हुई। प्रत्येक दिन कहीं न कहीं रेप हुए, लड़कियों की इज्जत को सरेआम उछाला गया। हाल ही बेंगलुरु में हुए घटना ने काफी लोगों को सोंचने पर मजबुर के दिया। यह कुछ और नही इंसान की मानसिकता है जो अपनी बहन-बेटी को घर की लक्ष्मी और दूसरे की बहन-बेटी को पैर की जूती समझ कर जहां चाहे उसकी इज्जत सरेआम निलाम करने को सोंचते हैं। यह कैसी सोंच है हमारी जो हम महिलाओं को हवस की निगाहों से देखते हैं।  पहले लोग महिलाओं को देव...

पर्यावरण को बचाने की शुरू करें मुहिम

Image
पुरा विश्व आज प्रदुषण से ग्रसित है। आज जिस प्रकार से प्रदुषण फैलता जा रहा है आने वाले कुछ वर्षो में प्रदुषण के कारण ऐसी समस्याऐं उत्पन्न होगी जिससे निपटना आम बात नही होगी। प्रकृति और मनुष्य का संबंध पुराना है। पर्यावरण और जीवन की अभिन्नता से सभी परिचित हैं। पर्यावरण की स्वच्छता निर्मलता और संतुलन से ही संसार को बचाया जा सकता है। ऋगवेद में कहा गया है कि इस ब्रह्मांड में प्रकृति सबसे शक्तिशाली है, क्योंकि यही सृजन एवं विकास और यही हृास तथा नाश करती है। अतः प्रकृति के विरूद्ध आचरण नहीं करना चाहिए। लेकिन आज के मनुष्य ठीक इसके विपरीत कार्य कर रहे हैं। अपनी सुविधाओें के लिए वनों का नाश कर रहे हैं हरे भरे जंगल तबाह कर रहे हैं। जब जंगल नष्ट हो रहे हैं तो जंगली जानवरों के रहने की जगह खत्म हो रहे हैं और वे बस्तीयों-इलाकों में आ रहे हैं और यहां भी उन्हे मारा जा रहा है। हाल ही देश के कुछ राज्यों ने वन से आए पशुओं को मारने का निर्देश दिया है जिसमें नीलगाय, जंगली सुअर आदि आते हैं। ये ऐसे जानवर हैं जिनका आशियाना हम मनुष्यों ने पहले छीन लिया और जब वे हमारे क्षेत्रो में आए तो उसे बचाने के बजाय उसे म...

शॉर्टकट से नही चलती जीवनरूपी नैया

Image
आज हमारा विधार्थी जीवन इस कदर हो गया है कि हम पढाई सिर्फ परीक्षा में पास होने के लिए करते हैं। वह परीक्षा जिसे न पढने वाले छात्र एक रात पढकर अच्छे नंबर से पास हो जाते हैं जिसे आजकल के छात्र इन्हे सरल शब्दों में ‘वन नाईट फाईट’ कहते हैं। वे यह नही जानते कि इस पढाई के बाद एक ऐसा मोड़ आएगा जहां सिर्फ संघर्ष होगा इसमें ‘वन नाईट फाईट’ नामक शाॅर्टकट इस्तेमाल नही किया जाएगा। न ही दोस्त साथ देंगे न साथी सभी अपने-अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने के प्रयास में लगे रहेंगे तभी जीवन की कड़वी सच्चाई का पता चलता है। तब पता चलता है कि पढने के समय में मैनें क्या गलतियां की है और यह उसी का परिणाम है। छात्र कॉलेज  पढने नही सिर्फ यह दिखाने जाते हैं कि वे कितने अमीर हैं। इंसान का आचरण उनके कपड़ों से नही बल्कि उनके विचार से दिखाई पड़ता है। सुभाषित जी ने कहा है कि जब दीपक बुझने लगता है तब उसकी लौ तेज हो जाती है। ठीक उसी प्रकार जब छात्र का जीवन गर्त की ओर जाने लगता है तो वह वर्तमान के बदलते परिदृश्य में संलिप्त होने लगता है।  प्रत्येक मनुष्य चाहता है कि वह जीवन में उच्च स्थान प्राप्त करे। लोगों के ब...

छोड़ दीं पढ़ाई

बिहार बोर्ड करे लागल अब कड़ाई । का करीं पढ़ी की छोड़ दी पढ़ाई ।। पहिला में रहनी त कुछो ना बुझाइल, दूसरा में गइनी त कखगघ आइल । तीसरा में लइकन से कइनी लड़ाई , का करीं पढ़ी की छोड़ दी पढ़ाई ।। पहाड़ा याद भइल चौथा में आके, हेड सर से कहनी हम पांचवां मे आके । डरेस के पैसा बोलीं कहिया भेंटाई, का करीं पढ़ी की छोड़ दी पढ़ाई ।। छठा मे लगनी खूब गीत हम गावे, गीतवा हमार लागल सबकर के भावे । मन बा खेसरिया से भी आगे जाई, का करीं पढ़ी कि छोड़ दी पढ़ाई ।। सातवाँ मे छोड़ देनी बकरी चरावल, भूल गइनी सब हम सर के पढ़ावल । उम्मीद बा नौंवा में साइकिल भेटाई, का करी पढ़ी कि छोड़ दी पढ़ाई ।। फेल अगर मैट्रिक में हो भी  हम जाएम, त बन जाएम नेता घोटाला कराएम । रोज अखबार में नाम हमरो छपाई, का करी पढ़ी की छोड़ दी पढ़ाई ।।

राजगीर यात्रा एक अनुभव

Image
बहुत वर्षों के बाद आज मन किया कि फिर से बच्चा बनूं, अपने बचपन में खो जाऊं तो निकल गया एक पहल‌ की ओर। जिस विद्यालय में मैंने बचपन में पढाई की थी उसी विद्यालय की तरफ से आज बच्चों को राजगीर भ्रमण के लिए ले जाया जा रहा था तो मेरे अंदर का बच्चा फिर से जागृत हो गया। मैंने अबधेश सर से बात की तो उन्होने अपनी सहमति दे दी, फिर क्या था मैं भी सुबह चल दिया। सुबह लगभग 7 बजे मैं अपने घर से राजगीर की ओर निकला, मन में एक अजीब सी कसमकस थी। मैं बहुत ही उघेरबुन में मन को एकाग्र किए चुपचाप चला जा रहा था। सुबह इतनी ठंड के कारण हाथ पैर मानो बर्फ हो रहा था, सड़कों पर घने कोहरे के कारण आगे का कुछ साफ दिखायी नही पड़ रहा था, गाड़ी ऐसे चल रही थी मानो उसे भी ठंड में ठंड मार गया क्योंकि सड़कें कोहरे के कारण साफ दिखाई नही दे रही थी और सड़कें शीत के कारण भीगी थी और घने कोहरे के कारण साफ दिखाई नही दे रहा था। हमारे साथ में अवधेश सर, मो. इमामुद्दीन इद्रीशी सर व कक्षा १०वीं के लगभग ५० बच्चे जा रहे थे। बच्चे काफी उत्सुक दिख रहे थे क्योंकि वे प्रथम बार राजगीर जा रहे थे। हमलोगो ने पटना होते हुए यात्रा प्रारंभ की करी...