Posts

मनुष्य के श्रेष्ठता का प्रतीक है प्रार्थना

Image
                                        प्रार्थना मनुष्य की श्रेष्ठता की प्रतीक है क्योंकि यह उसके और परमात्मा के घनिष्ठ संबंधों को दर्शाती है। प्रार्थना एक तरह से परमेश्वर और भक्त के बीच बातचीत है । इस में भक्त भगवान को अपनी सारी स्थिति स्पष्ट कर देता है कुछ छिपाता नहीं। हर एक धर्म में प्रार्थना का बड़ा महत्व है । सभी धर्म-गुरुओं, ग्रंथों और संतों ने प्रार्थना पर बड़ा बल दिया है । उन्होंने प्रार्थना को मोक्ष का द्वार कहा है। प्रार्थना में परमेश्वर की प्रशंसा, स्तुति, गुणगान, धन्यवाद, सहायता की कामना, मार्गदर्शन की ईच्छा, दूसरों का हित चिंतन आदि होते हैं। प्रार्थना चुपचाप, बोलकर या अन्य किसी विधी से की जा सकती है। यह अकेले और सामूहिक, दोनों रूपों में होती है । यह ध्यान के रूप में या किसी धर्म ग्रंथ के पढ़ने के रूप में भी हो सकती है। प्रार्थना में माला, जाप, गुणगान पूजा संगीत आदि का सहारा लिया जाता है। बिना किसी ऐसे साधन के भी प्रार्थना की जा सकती है। प्रार्थना करने की कोई भी विधि अपनायी ज...

डिजीटल युग में भारतीय संस्कृति

Image
ज्यादातर देखा गया है कि मनोरंजन के लिए लोग बड़े-बड़े माॅल घुमने जाते हैं सिनेमा देखने जाते हैं या कहीं घुमने का प्लान बनाते हैं। यह भारतीय ही नही करते बल्कि विदेशी भी भ्रमण के लिए जाते हैं। इन सभी चीजों के लिए लोगों को एकजुट होते देखा गया है। इससे सिर्फ मनोरंजन ही नही होता बल्कि लोग कुछ नया सीखते हैं। अगर कहीं घुमने जाते हैं तो वहो की संस्कृति से अवगत होते हैं और उनकी संस्कृति जानने की कोशिश करते हैं। अगर डिजीटल की बात की जाए तो सबसे पहले हमारे दिमाग में कमप्युटर मोबाईल, इंटरनेट, गुगल आदि आता है और अगर संस्कृति की बात करें तों सबसं पहले खान पान रहन सहन वेश भुषा या उनके धर्म की बात आती है। अगर भारतीय संस्कृति को डिजिटल युग से जोड़ दिया जाए तो संस्कृति को एक नया आयाम मिल सकता है। जिससे लोगों के बीच भारतीय संस्कृति के बारे में नई नई जानकारी मिल सकती है। उन्हे इस संस्कृति के बारे में अवगत कराने का सही अवसर मिल सकता है। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने कहा है कि संस्कृति का अर्थ मनुष्य का भीतरी विकास और उसकी उन्नति हैं। एक दूसरे के साथ सद्व्यवहार और दूसरों को समझाने की शक्...

एक भिखारी का जीवन

बस्तियों के बीच शोरगुल सा माहौल था, समां खामोश थी मौसम गमगीन था। आते-जाते राहगीर देखकर थे हैरान, इतनी शोर क्यों है इससे थे अंजान। माहौल को चीरकर था किसी ने बोला, आज मृतशय्या पर है जो था सबका मुंहबोला। याद आयी मुझे उसकी जब मिला था अनजान राहों पर, हाथ में कटोरे लिए बैठा था चौराहों पर। दया की भीख सबसे था वो मांगता, एक-एक,दो-दो रुपये राहगीर उसे देता रहता। अचानक टूटा दु:खों का पहाड़ उसपर, पल भर रुका फिर ढह गया अर्श से फर्श पर। किसी ने न सुनी उसकी चीख पुकार, शोर-शराबे में दबकर रह गयी उसकी करुण दहाड़। लोगों ने सोंचा होगा कोई लावारिस, कौन लाश को ठिकाने लगाए, है कोई वारिस। जैसे तैसे पुलिस ले गयी लाश, उसे अब न थी कफन की आश। आत्मा अभी भी उसकी सोंचती होगी, गरीब पैदा न होना यह सबसे कहती होगी।                                         नवनीत कुमार      ...

देश के चार राज्य बाढ़ से ग्रसित

देश के चार राज्यो में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बाढ़ के कारण यूपी और बिहार में हालत बिगड़ते जा रहे हैं। बाढ़ से एक तरफ लोग परेशान हैं,जान-माल की क्षति हुई है वहीं दूसरी तरफ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हुई है। ट्रेनो का परिचालन ठप हो गया है कई दर्जन ट्रेनो का रुट डायवर्ट कर दिया गया है। सभी जगह हाईअलर्ट घोषित कर दिया गया है। कहीं एनडीआरएफ(राष्ट्रीय आपदा राहत बल) की टीम ने मोर्चा संभाल रखा है तो कहीं आसपास के लोग बाढ़ में फंसे लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। इसके कारण काफी जान-माल का नुकसान हो चुका है। सैंकड़ो घर बरबाद हो चुके हैं, कई लोग बाढ़ के चपेट में आने के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं तो कई लोग लपाता हो चुके हैं। लोग अपने-अपने घरों को छोड़कर सुरक्षित स्थान पर आ गये हैं मगर उनमें अभी भी यह डर बना रहता है क्योंकि जैसे-जैसे पानी का स्तर बढता जा रहा है लोगो में भयवाह माहौल बन रहा है। जगह-जगह पर बांध टूट रहे हैं, बांध टूटने के कारण पानी सड़कों पर आ गया है। सरकार हेलीकाॅप्टर के माध्यम से बाढ़ में फंसे लोगो को राहत सामग्री पहुँचा रही है तो वहीं पुलिस बल के जवान लोगों को सुरक्षित निकालने क...

आस्था को लेकर कर रहे खिलवाड़

आज आस्था के नाम पर हो रहे खिलवाड़ काफी हद तक बढ़ता प्रतीत हो रहा है। कुछ लोग मंदिरों में पूजा श्रद्घा के कारण करने जाते हैं मगर कुछ लोगों ने मंदिर को ही भ्रमण का स्थान बना दिया है।    वर्तमान समय में चल रहे कांवड़ मेले को लेकर पुरे हरिद्वार में भक्तिमय माहौल बना हुआ है, रोजाना लाखों लोग हरकी पैड़ी से जल भरकर पुरे आस्था के साथ गाजे-बाजे लेकर नीलकंठ महादेव की अोर यात्रा प्रारम्भ करते हैं और जल चढाकर अपने मनोवांछित फल पाते हैं। उनके अंदर भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास रहता है चाहे कितनी भी तकलीफ हो सब सहकर महादेव पर जल चढाते हैं। मगर कुछ कांवड़िये ऐसे भी हैं जिन्हे आस्था से दूर-दुर तक कोइ लेना-देना नही है वे सिर्फ घुमने-फिरने और मौज-मस्ती करने आते हैं । उन्हे वे आसपास के शहर दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, पंजाब आदि स्थानों से आते हैं अौर नशा करके आसपास के क्षेत्रो में हुरदंग मचाते हैं। इन्ही लोगों के कारण पूरी यातायात व्यवस्था बिगड़ी रहती है, ये अपने दोपहिया वाहन साथ लाते हैं अौर उसका साइलेंसर खोलकर शोर मचाते रहते हैं जिससे शांतिपूर्ण माहौल काफी शोर-शराबे के माहौल में तब्दील हो ...

आज का बिहार डरता है

चले गए वो शांति के दिन आज का बिहार डरता है  हो रहे हत्या और किडनैप चैन कही न आता है बंद हुआ शराब यहाँ गलत परिणाम नजर आता है भूखे मर रहे गरीब किसान फ्री का माल  सब खाता है बात बात पर चलती गोली लालू के दिन याद दिलाता है कहां गए नीतीश के वो दिन आज का बिहार डरता है कहते है हो रहा विकास नजर कही न आता है खुलेआम करते चोरी पकड़ किसी के न आता है पैसों की खातिर करते लूटपाट डर इसका बैठ जाता है डराते रहते कमजोरों को बाहुबली बन कुर्सी पर बैठ जाता है यही वजह से आज का जंगलराज मुझे डरता है                                                      नवनीत कुमार जायसवाल                                                  एम ए पत्रकारिता एवं जनसंचार                     ...

जिंदगी हमें

किधर ले जा रही है जिंदगी हमें। धूमिल सी लग रही है जिंदगी हमें। रास्ते का पता मगर मंजिल मिल नही रही हमें। गुमनाम सी लग रही जिंदगी हमें। कहाँ है वो शख्स जो राह दिखाए हमें। पल-पल तड़पा रही जिंदगी हमें। जिम्मेदारियों का बोझ न बढने दे रही हमें। गिले-शिकवे तो बहुत है जिंदगी से हमें। बार-बार एहसास दिलाती रहती हमें। बैठा था सागर मे मोती ढूंढ़ने, हाथ कुछ न अाया हमें। मन के अतरंगो ने बहुत समझाया हमें। शाॅर्टकट का झोल-झाल कभी समझ न आया हमें। मेहनत ही सफलता का मूलमंत्र लग रहा है हमें। मगर पता नही किधर ले जा रही है जिंदगी हमें।                                   नवनीत कुमार जायसवाल                               एम.ए.पत्रकारिता एवं जनसंचार     ...

हम आज के युवा है

हम आज के युवा है, देश के भविष्य है। क्रान्ति का हुनर रखते है, हमसे यह देश है। सोये को हम जगायेंगे, गिरते को हम उठायेंगे। हम ही अाज के राम, हम ही आज के श्री कृष्ण है। देश की भलाई में आगे आयें, यही संकल्प लेकर बढ़ते रहते है। यह राष्ट्र हमारा है और यही हमारा स्वदेश है। महापुरुषों से प्रेरणा लेकर स्वच्छंद बढते जाएंगे । परतंत्रता की जंजीर तोड़ कर आगे बढते जाएंगें । चाहे कितनी भी मुश्किल आये, हम नही घबरायेंगे। समाज की कुरीतियों का मुकाबला डटकर करते जाएंगे। राष्ट्र की संस्कृति और परम्परा को आगे बढाते जाएंगे। मार भगाएंगे दहेज दानव को, भ्रष्टाचार मुक्त बनाएंगे। राष्ट्र की एकता और अखंडता को बचाए चलते जाएंगे। भाईचारा का संदेश हम जन-जन तक पहुंचाएंगे। मातृभूमि का मान बढाने,  निकले आज युवा सभी। मन में दृढ संकल्प लिए पहल करने चले सभी । हम ही है सृजनकर्ता, हम ही कल के भविष्य है। क्रान्ति का हुनर रखते, हमसे यह देश है। हम आज के युवा है, देश के भविष्य है।                 ...

कभी सोंचा न था

दिल जो चाहे उसे अपना लुं मैं। अपनी काबलियत को दिल से लगा लुं मैं। कौन कहता है दुनिया मतलबी है। अपने मतलब के लिए दुनिया को अपना लुं मैं। दुनिया सफलता के लिए क्या-क्या न करे। मगर सफलता के लिए क्या-क्या करुं मैं। वो बीते दिन की बातें, परिश्रम की वो यादें। बहुत याद आती है वो बीती बातें। मगर दिन कैसे ढल गये पता नही चला हमें। कभी सोंचा न था बड़ा बनुंगा मैं। अपने परिश्रम से आगे बढुंगा मै। सोंचा था आगे कुछ करूंगा मैं। सफलता के कदम चुमुंगा मैं। वो बीती बातें याद रखूंगा मैं। कभी सोंचा न था बड़ा बनुंगा मै।                                 नवनीत कुमार जायसवाल                           एम.ए.पत्रकारिता एवं जनसंचार               ...

युवा जो राष्ट्र बदले

युवा वह जो राष्ट्र बदले, न तृष्णा में संलिप्त रहे । युवा वह जो सोंच बदले, न संसारिक मोह में लिप्त रहे। युवा वह जो सबकी मदद करे, न किसी को ठेस पहुंचाए। युवा वह जो अपना पुरुषार्थ बदले, न कुरीतियों के पथ पर जाए। हे मानव तुम अाज के युवा हो, पहले तुम खुद को बदलो। उठो, जागो, तभी संसार बदलेगा,  देश बदलेगी । हुनर है तुममें तुम कुछ करो, युं हाथ पर हाथ रखकर बैठे न रहो। भगवान ने यह शरीर मानव धर्म के लिए दिया है, पहले तुम बदलो फिर देश को बदलो। तुम्हारा भविष्य अपने हाथ में है, यह धन-संपत्ति पाने कि इच्छा छोड़ दो । लोग तो पैसे कमाने के लिए सब कुछ छोड़ देते हैं, तुम अपना लक्ष्य पाने के लिए सबकुछ छोड़ दो ।                                                नवनीत कुमार जायसवाल               ...