Posts

ग्राउंड रिपोर्ट: जश्न में बदला मातम, चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर मौत की चीखें

Image
रिपोर्टर: बेंगलुरु से विशेष ग्राउंड रिपोर्ट बेंगलुरु | 4 जून 2025 | शाम 6:00 बजे बेंगलुरु के मशहूर एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में जब आरसीबी के खिलाड़ियों को सम्मानित किया जा रहा था, तब स्टेडियम के अंदर जश्न की गूंज थी और बाहर चीख-पुकार का समंदर उमड़ा हुआ था. चारों तरफ भगदड़, टूटते बैरिकेड्स, गिरते हुए लोग, लाठीचार्ज, और जमीन पर बेसुध पड़े कई शव... ये तस्वीरें किसी आतंकी हमले की नहीं, बल्कि एक क्रिकेट टीम की जीत के सेलिब्रेशन की हैं. लाशों के बीच बजता रहा डीजे स्टेडियम के अंदर रौशनी, म्यूज़िक और तालियों की गूंज थी, लेकिन बाहर सन्नाटा और मातम. जब कार्यक्रम के अंदर 'आरसीबी! आरसीबी!' के नारे लग रहे थे, ठीक उसी वक्त गेट नंबर 18 और 12 के पास लोग चीख रहे थे, ‘बचाओ!’ ‘हटाओ मुझे!’ ‘साँस नहीं ले पा रहा!’ एक महिला की चीख गूंजती रही, लेकिन DJ का शोर उस आवाज़ को निगल गया. भगदड़ में गिर चुकी वो महिला बाद में अस्पताल में मृत घोषित हुई. "हम तो बस अंदर जाना चाहते थे..." स्टेडियम के गेट नंबर 6 के बाहर खड़े रामनाथ नाम के युवक ने रोते हुए कहा, “हम तो बस खिलाड़ियों को देखना चाहते थे...

पाकिस्तान ने तुर्की के SONGAR ड्रोन से भारत पर किया हमला, सेना ने 400 में से अधिकांश को मार गिराया

भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच एक खतरनाक साजिश का पर्दाफाश हुआ है. शुक्रवार को विदेश मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस में विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने बताया कि पाकिस्तान ने भारत के एयर डिफेंस सिस्टम की जानकारी इकट्ठा करने के लिए तुर्की के SONGAR ड्रोन का इस्तेमाल किया. भारतीय सेना ने इन्हें सीमा पर मार गिराया और फिलहाल उनके मलबे की जांच की जा रही है. कर्नल सोफिया कुरैशी के मुताबिक, 8-9 मई की रात पाकिस्तान ने 36 अलग-अलग जगहों पर एक साथ 300 से 400 तुर्की ड्रोन भारत पर छोड़े. इनका मकसद सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना था. लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकतर ड्रोन को हवा में ही तबाह कर दिया. क्या है SONGAR ड्रोन? असीसगार्ड सोंगर एक कम ऊंचाई पर उड़ने वाला, क्वाडकॉप्टर डिजाइन वाला, अत्याधुनिक मानव रहित लड़ाकू ड्रोन है, जिसे तुर्की की रक्षा तकनीकी कंपनी Asisguard ने विशेष रूप से तुर्की सशस्त्र बलों के लिए विकसित किया है. इसका निर्माण अंकारा में किया गया है और यह आधुनिक युद्ध की ज़रूरतों के अनुरूप तकनीकी रूप से बेहद सक्षम है. यह ड्रोन सिस्टम तीन प्रमुख हिस्सों स...

तहव्वुर राणा की वापसी: क्या 26/11 हमले के पीछे की सच्चाई अब सामने आएगी?

Image
एक ऐतिहासिक मोड़ पर खड़ी है भारत की न्यायिक और सुरक्षा व्यवस्था। मुंबई में हुए 26/11 के दिल दहला देने वाले आतंकी हमलों के एक बड़े किरदार, तहव्वुर हुसैन राणा को आखिरकार अमेरिका से भारत लाया गया है। गुरुवार को जैसे ही राणा दिल्ली पहुंचा, पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया और उसे एनआईए की 18 दिन की हिरासत में भेज दिया गया। 🇮🇳 अमेरिका से प्रत्यर्पण – एक लंबी लड़ाई का नतीजा राणा का भारत आना किसी छोटे-मोटे कानूनी प्रक्रिया का हिस्सा नहीं था। यह भारत और अमेरिका के बीच कूटनीतिक और कानूनी सहयोग का बड़ा उदाहरण है। सालों की कानूनी प्रक्रिया, दस्तावेज़ी साक्ष्य और भारत की मजबूत इच्छाशक्ति ने आखिरकार राणा को हमारे हवाले कर ही दिया। 🕵️‍♂️ अब क्या करेगी एनआईए? राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को अब 18 दिन का वक्त मिला है, और इस दौरान वह तहव्वुर राणा से विस्तार से पूछताछ करेगी। मकसद सिर्फ यह नहीं कि राणा की भूमिका तय हो—बल्कि यह भी जानना कि इस हमले के पीछे और कौन लोग थे, किन-किन देशों से तार जुड़े हुए थे, और भारत की सुरक्षा कैसे भेदी गई थी। ⚖️ कोर्ट के आदेश – मेडिकल जांच जरूरी कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिय...

निकोलस कॉपरनिकस: जिसने ब्रह्मांड की सेटिंग ही बदल दी!

Image
एक छोटे से पोलिश शहर में एक जिज्ञासु बच्चा पैदा हुआ – निकोलस कॉपरनिकस। बाकी बच्चे खेल-कूद में लगे रहते, लेकिन कॉपरनिकस की दुनिया अलग थी। उसे आसमान में झांकने और सितारों से बातें करने का शौक था। उसके दिमाग में बस एक ही सवाल घूमता रहता – "क्या जो सब मान रहे हैं, वो सही भी है या बस माने जा रहे हैं?" अब सुन, उस वक्त लोगों का belief सेट था – पृथ्वी ही ब्रह्मांड का बॉस है, सूरज और बाकी सारे ग्रह इसके चारों ओर घूमते हैं। लेकिन यार, कॉपरनिकस का दिमाग तो सच में एकदम अलग था! 🤯 उसने अपनी studies में कुछ ऐसा पकड़ लिया जो किसी ने सोचा भी नहीं था। 🛸 Theory जो दिमाग घुमा दे! कॉपरनिकस ने जब गणना की, तो उसकी calculation साफ कह रही थी – "भाई, मामला उल्टा है! पृथ्वी नहीं, सूरज सेंटर में है और सारी दुनिया उसी के चारों ओर घूम रही है!" ☀️🌍 अब सोचो, जो चीज़ें सदियों से लोगों के belief system में पक्की थीं, उसे कोई एक बंदा आकर challenge कर रहा था! लोगों को लगा ये तो साइंस की बत्ती गुल करने वाला है! कुछ लोगों का reaction था– "अरे, ये क्या बकवास है!" पर कॉपरनिकस को अ...

टीपू से सुल्तान बनेंगे अखिलेश यादव? राम मनोहर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव की पगड़ी बचाने की है जिम्मेदारी

Image
उत्तर प्रदेश में सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बनने का ख़िताब अखिलेश यादव के पास है। कन्नौज सीट से चौथी बार नामांकन दाखिल करने वाले अखिलेश यादव ने राम मनोहर लोहिया से लेकर मुलायम सिंह यादव की साख बचाने की जिम्मेदारी ली है। इस सीट पर पहले वह लालू यादव के दामाद तेज प्रताप यादव को उतारा था, बाद में कार्यकर्ताओं के दवाब के कारण खुद चुनाव लड़ने का निर्णय किया। इस एपिसोड में हम बात करेंगे समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव की। जो अपने चाचा राजपाल के साथ बैठकर स्‍कूल आया जाया करते थे। उन्होंने अपने दोस्त को जीवन साथी बनाया और अब दोनों की दो बेटियां और एक बेटा है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को इटावा के सैफई में हुआ था। इनके पिता का नाम मुलायम सिंह यादव है जो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। इनकी माता का नाम मालती देवी है। जब अखिलेश का जन्म हुआ तब मुलायम सिंह यादव जन संपर्क के साथ जैन इंटर कॉलेज में लेक्चरर भी थे। अखिलेश के चाचा अभय राम को उनका बचपन अच्‍छे से याद है। वह बताते हैं कि अख...

पीयूष गोयल कैसे बने पीएम मोदी के विंगमैन? जानिए उनका राजनीतिक सफर

Image
एक ऐसे राजनेता जो मोदी कैबिनेट में सबसे अहम पदों पर रहे हैं और तीन बार से राज्यसभा सांसद भी रहे हैं। वह आजतक एक भी लोकसभा चुनाव के लिए मैदान में नहीं उतरे। जब उन्हें राज्यसभा सांसद बनने की इच्छा जागी तब उन्होंने अपने पिता और अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री रहे वेदप्रकाश गोयल से सिफारिश की थी। आज हम बात करेंगे भारत के रेल, कपड़ा, वाणिज्य और कोयला मंत्रालय के मंत्री रह चुके पियूष गोयल की... पीयूष गोयल का जन्म 13 जून, 1964 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम पीयूष वेदप्रकाश गोयल है और उनके पिता का नाम वेदप्रकाश गोयल जो अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय जहाजरानी मंत्री रहे थे। जबकि उनकी माता चंद्रकांता गोयल 1990 से लेकर 2004 तक तीन बार महाराष्ट्र में भाजपा के टिकट पर विधायक चुनकर आईं थीं। पीयूष गोयल की पत्नी का नाम सीमा है। उन्हें एक बेटा और बेटी हैं, जिनके नाम ध्रुव गोयल और राधिका गोयल है। पीयूष गोयल को मुंबई के डॉन बोस्को हाई स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा मिली। बाद में उन्होंने 1984 में एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से बीकॉम किया ...

मजलिस का कमान संभालने वाली ओवैसी परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं असदुद्दीन ओवैसी

Image
भारत में सबसे चर्चित सांसदों की सूची तैयार होगी तो हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी का नाम भी लिया जायेगा। राजनीति में आने से पहले वह लंदन में कानून की पढ़ाई कर रहे थे। लौटने के बाद वह 2004 में पहली बार हैदराबाद से सांसद बने और अब तक वह चार बार यहां के सांसद रह चुके हैं। जब उन्होंने पार्टी की जिम्मेदारी संभाली तो उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी का एहसास कराने की कोशिश की। इस एपिसोड में एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के बारे में जानने की कोशिश करेंगे। ओवैसी की राजनीति की शुरुआत के बारे में जानने से पहले उनकी उनकी पार्टी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के इतिहास के बारे में जानते हैं। इस पार्टी की शुरुआत के बारे में जानने के लिए आपको लगभग 96 साल पीछे चलना पड़ेगा। साल 1928 में नवाब महमूद नवाज़ खान ने मजलिस की स्थापना की थी। साल 1948 तक उनके पास ही संगठन की कमान रही। भारत की स्वतंत्रता के बाद ये संगठन हैदराबाद को एक अलग मुस्लिम राज्य बनाए रखने की वकालत करते आ रहा था। जब 1948 में हैदराबाद राज्य का भारत में विलय हुआ तब भारत सरकार ने इस संगठन पर प्रतिबंध लगा ...

मध्य प्रदेश के सीधी में हुई घटना में जरूरी था कार्रवाई, यूसीसी से है सीधा संबंध

Image
जब से यूसीसी की चर्चा शुरू हुई है तब से पीएम मोदी आदिवासी के पक्ष में बयान देते नजर आ रहे हैं। इसका उदाहरण आपको उनके ट्वीट और भाषण में दिख जाएगा। इस बिल को लेकर अगर किसी में नाराजगी है तो वो आदिवासी समाज ही है। आदिवासी समाज ही इस बिल का विरोध कर रहा है। यहां तक छत्तीसगढ़ और झारखंड सरकार भी विरोध जाता चुकी है।  आदिवासियों का अपना नियम कानून और संविधान होता है। वो अपने दायरे में ही सीमित रहना पसंद करते हैं। बीजेपी अपने मेनोफेस्टो में कह चुकी है कि वह यूसीसी लेकर आएगी और वह लेकर आ रही है। उन्हें पता है कि कहां विरोध होगा और कहां समर्थन मिलेगा। इसी वजह से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया गया है ताकि आदिवासी समाज में विरोधाभास कम हो जाए। एक तरफ जहां बीजेपी आदिवासी समाज को अपने पक्ष में करने की कोशिश कर रही है। वहीं, मध्यप्रदेश में हुई इस घटना (पेशाब कांड) को कैसे बर्दास्त कर सकती है। वह चाहे बीजेपी कार्यकर्ता हो या कोई और कार्रवाई तो जरूरी था। आखिर बीजेपी की साख का सवाल था। इस कार्रवाई से एक संदेश जा रहा है कि मध्य प्रदेश सरकार और बीजेपी आदिवासी के साथ है। इसपर...

कुंभ कथा-5: अपने नंबर पर आए और कुंभ में गंगा नहाए देवी-देवता

कोरोना वायरस के संक्रमण की चुनौतियों के बीच हुए हरिद्वार कुंभ में गंगा नहाने आए श्रद्धालुओं के लिए तरह-तरह की पाबंदियां थी। हरिद्वार आने के लिए सबसे पहले तो श्रद्धालुओं के पास कोरोना की नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए थी और उसके बाद हरिद्वार में हरकी पैड़ी तक पहुंचने के लिए कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा था। जिन दिनों में शाही स्नान पड़ रहे थे, उन दिनों आम श्रद्धालुओं के लिए हरकी पैड़ी को बंद कर दिया गया था। शाही स्नान के दिन हरकी पैड़ी पर केवल अखाड़े स्नान कर सकते थे। अखाड़ों  के साधुओं के लिए स्नान का क्रम तय किया गया था। यानी सबसे पहले किस अखाड़े के संत स्नान के लिए जाएंगे और कितनी देर हरकी पैड़ी पर स्नान कर सकेंगे यह सब कुछ मेला प्रशासन ने तय कर दिया था। महाशिवरात्रि पर पहले शाही स्नान में सबसे पहले जूना अखाड़े के संतों ने स्नान किया था और 12 तथा 14 अप्रैल को हुए शाही स्नान में सबसे पहले श्री निरंजनी अखाड़े के संतों ने हरकी पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई।  हम सब जानते हैं कि सभी तेरह अखाड़ों के लिए स्नान का क्रम निर्धारित था लेकिन आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि अखाड़ों की तर...

कुंभ कथा -4 :एक फोन कॉल और कुंभ मेले का विसर्जन

हरिद्वार में कुंभ एक अप्रैल से शुरू हुआ था। 16 अप्रैल आते आते हरिद्वार में कोरोना का कहर दिखना शुरू हो गया था।हर रोज कोरोना के 500- 600 या इससे भी अधिक पॉजिटिव मामले सामने आने लगे। हालांकि इसके पीछे कुंभ के चलते हरिद्वार में टेस्टिंग बढ़ाया जाना एक बड़ी वजह रही। ज्यादा टेस्टिंग हुई तो कोरोना के पॉजिटिव केस भी ज्यादा आने लगे। बहरहाल पूरे देश में यह बात फैल गई कि हरिद्वार कुंभ कोरोना का बड़ा संवाहक बन रहा है। राजनेताओं ने हरिद्वार कुंभ में कोरोना के संक्रमण फैलने को लेकर विवादित बयान दिए तो सोशल मीडिया पर भी कुंभ और कोरोना को लेकर चटकारे लिए जाने लगे। हरिद्वार से लौटने वाले लोगों को कोरोना के संभावित संवाहक के तौर पर देखे जाने लगा। सोशल मीडिया पर तो एक मैसेज खूब वायरल हुआ जिसमें कहा गया कि हरिद्वार से लौटे लोगों से दूरी बनाकर रखें, नहीं तो लोटे(अस्थियां) में हरिद्वार जाना पड़ेगा। संतों के बीच से भी कुंभ मेले को समय से पहले संपन्न किए जाने की बात उठने लगी थी। लेकिन अखाड़ों का एक धड़ा इसका प्रबल विरोध कर रहा था। श्री निरंजनी और आनंद अखाड़े ने 15 अप्रैल को घोषणा कर दी थी कि उनकी ओर से कुंभ ...

कुंभ कथा-3: बेटी की उम्र और कुंभ का अंतराल

बेटी व्याख्या का जन्म वर्ष 2010 में हुआ था। उस वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेला लगा था। 2021 में कुंभ मेला आया तो बेटी 11 साल की हो चुकी है। बेटी ने कुंभ मेले के बारे में पूछा तो मैंने बताया कि हरिद्वार में  हर 12 साल बाद कुंभ पर्व आता है।इस पर बेटी ने सवाल किया कि जब  कुंभ वर्ष में उसका जन्म हुआ था तो इस कुंभ में वह 12 साल की क्यों नहीं है? मैंने बेटी को बताया कि इस बार कुंभ 11 साल में पड़ रहा है।इस पर बेटी ने कारण पूछा। दरअसल यह केवल मेरी बेटी का सवाल नहीं है बल्कि बहुत सारे लोग हैं जो 11 साल बाद कुंभ पर्व आने का कारण जानना चाहते हैं।  कुछ लोगों को छोड़ दें तो अधिकतर लोग निर्धारित अवधि से एक साल पहले कुंभ पर्व आने पर आश्चर्य जताते हैं। आइए इस एक साल के अंतर को समझते हैं। कुंभ पर्व का योग वैसे तो प्रत्येक 12 साल बाद बनता है मगर इस बार यह ग्रह योग 11 साल बाद बना है। कुंभ  गुरु बृहस्पति की गति पर निर्भर करता है जोकि कुंभ के बाद12 राशियों के ऊपर से गुजरते हुए 12वें साल में पुनः कुम्भ राशि मे प्रवेश करते हैं। इसका सीधा सा अर्थ है कि गुरु लगभग 1 वर्ष तक एक राशि मे रहते हैं और...

कुंभ कथा-2: महिलाएं और नागा

पिंडदान कर 200 महिलाएं बनेंगी नागा संन्यासी.. जैसे ही यह खबर वरिष्ठ पत्रकार और प्रोफेसर डॉ सुशील उपाध्याय ने पढ़ी तो उनका मैसेज आया कि भाई महिलाएं नागा कैसे बन जाएंगी? चूंकि यह स्टोरी मैंने की थी इसलिए जवाब भी तैयार था। दरअसल 2021 के हरिद्वार कुंभ में जूना अखाड़े की ओर से 200 महिलाओं को नागा संन्यासी के तौर पर दीक्षित किया गया। इससे पहले कुंभ मेलों में अधिकतर लोग नागा साधुओं का शाही स्नान देख सुन चुके हैं लेकिन महिला नागा संन्यासियों के बारे में अभी भी अधिकतर लोग अनजान ही हैं। हमने भी कुंभ मेले की रिपोर्टिंग करते हुए ही नागा संन्यासियों के बारे में जाना- समझा। महिला नागा संन्यासी बनने की प्रक्रिया गोपनीयता के साथ पूरी की जाती है। संन्यासियों के सबसे बड़े अखाड़ों में शुमार श्रीपंच दशनाम जूना अखाड़े के माईवाड़ा में महिला संन्यासियों का संन्यास दीक्षा कार्यक्रम हुआ था। नागा संन्यासी बनाने की प्रक्रिया काफी लंबी होती है और यह करीब 24 घंटे चलती है।सबसे पहले महिला नागा संन्यासियों की मुण्डन प्रक्रिया होती है। इस प्रक्रिया के दौरान अखाड़े के माईबाड़ा की पदाधिकारी मौजूद रहती हैं। महिला संन्...

कुंभ कथा-1: कुंभ और काले घोड़े की नाल

हरिद्वार पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं का सबसे पहला उद्देश्य हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान होता है। हालांकि 2016 के अर्द्धकुंभ और 2021 के कुंभ मेले में हरिद्वार शहर में गंगा किनारे अनेक नए घाट बनाए गए हैं। लेकिन इन पर ज्यादातर स्थानीय लोग ही स्नान करते हैं बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की पहली पसंद हरकी पैड़ी होती है। अगर किसी प्रशासनिक बंधन के चलते हरकी पैड़ी तक पहुंचने में बाधा आती है,तभी बाहर से आने वाले श्रद्धालु अन्य गंगा घाटों पर स्नान करते हैं। हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के बाद यात्री आसपास के बाजारों में खरीदारी करते हैं। हरकी पैड़ी के आसपास के बाजारों में पूजा पाठ का सामान, रत्न और नग आदि की खूब बिक्री होती है। कुंभ की रिपोर्टिंग के सिलसिले में हरकी पैड़ी के आसपास के बाजार में घूम रहा था। इस बीच कई व्यापारियों से बात हुई। जिज्ञासावश पूछा कि इस बार कुंभ में आने वाले श्रद्धालु किस चीज की ज्यादा डिमांड ज्यादा कर रहे हैं। जानकार आश्चर्य हुआ कि अन्य दिनों की अपेक्षा इस बार बाहर से आने वाले श्रद्धालु काले घोड़े की नाल और उससे बने छल्लों के बारे में कुछ ज्यादा पूछ रहे हैं। सूचना विभाग के सह...

आकाशदीप शुक्ला से अस्तित्व तक पहुंचने का आधार है 'आखर'

Image
आकाश दीप शुक्ला यूँ तो पेशे से पत्रकार हैं, लेकिन साहित्य के गलियों में भी उनकी चर्चा आम है. यहां उनकी पहचान अस्तित्व के तौर पर है. अस्तित्व के नाम से लिखने वाले लेखक की किताब 'आखर' ने पाठकों को खूब लुभाया. विश्व पुस्तक मेले से लेकर सोशल मीडिया तक आज आकाश की पहचान 'अस्तित्व' में बदल चुकी है. हर वर्ग की उम्र के इस पसंदीदा लेखक ने लोगों के साथ जुड़कर एक नयी दिशा को अस्तित्व दिया. यूपी के रहने वाले आकाश ने एक बातचीत के दौरान अपनी इन दो पहचानों के बारे में बात की.  नज्म, शायरी और गजलों को कहने सुनने वाले आकाश यानी कि अस्तित्व एक कहानीकार भी हैं. उनकी लिखी कई कहानियां ना सिर्फ फिल्म बनकर सामने आयीं बल्कि कई मौकों पर सुनाई भी गयीं. अस्तित्व कहते हैं कि कहानीकार होना उनके लिए सम्पूर्णता का भाव है. बतौर पत्रकार जहां उन्हें अनगिनत कहानियां मिलती हैं वहीं उनके भीतर का एक सजीदा आदमी उन्हीं कहानियों को संजोता रहता है. ऐसे में कई बार उनके लिए एक पत्रकार और एक कहानीकार होना मुश्किल भी हो जाता है. अस्तित्व से एक बातचीत में उन्होंने बताया कि बतौर पत्रकार वो कई दफा ऐसी कहा...

फिल्म रिव्यू : कागज़ पर मृत बने व्यक्ति की जीवंत कहानी दर्शाती फिल्म

Image
अगर कानून ने बिना अपराध के हमको मौत की सजा दे दी है, तो थोड़ा अपराध करके जिंदा होने का कोशिश कर लेते हैं. जी5 पर रिलीज हुई कागज फिल्म इस डायलॉग के साथ टर्न ले लेती है, जब एक आम आदमी व्यवस्थापिका से अपने हक की लड़ाई लड़ता है। चिट्ठियों पर चिट्ठी लिखकर जब उसे लगता है कि वह हारने वाला है, तो वह जीतने के लिए अपराध तक के लिए खुद को तैयार कर लेता है। कागज पूरी तरह गंवई कहानी है, जहां घरेलू संपति हड़पने के चक्कर एक इंसान को कागज पर मृतक घोषित कर दिया जाता है। उसे भनक तक नहीं होती है। फिर वह सिस्टम से ही जब मदद मांगने जाता है, तब पता चलता है कि उसे तो कागज पर मृतक बना दिया गया है। इसके बाद शुरू होती है, उसकी लड़ाई, सिस्टम से न्याय मांगने और हड्डी मांस के ढांचे को एक नाम देकर कागज पर जीवित घोषित करवाने की। हालांकि कागज की कहानी सत्तर से अस्सी दशक के आसपास गढ़ी गई है, पर जमीनी स्तर पर हालात अभी बदले नहीं हैं। मसलन आज भी तहसील में जन्म मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सौ - दो सौ रुपए आसानी से लोग दे देते हैं। आप भले अंतरराष्ट्रीय कंपनी में काम करते हों, या उच्चाधिकारी हों, पर आम आदमी की परेशानी ...

ध्यान करने से मिलती है मानसिक शांति

Image
जीवन में योग का बड़ा ही महत्वपूर्ण योगदान है। स्वस्थ रहने के लिए योग, प्राणायाम और ध्यान तीनों का समन्वय जरूरी है। योग और प्राणायाम से शरीर और ध्यान से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है। पिछले दिनों लॉकडाउन की वजह से घरों में बंद होने के कारण लोगों को कई मानसिक विकृतियों का सामना करना पड़ा। इस स्थिति में लोगों के सामने डिप्रेशन समेत कई परिस्थितियां सामने आयी जिसे लोगों को झेलना मुश्किल हो गया। इस स्थिति से बचने के लिए जरूरी है कि वो ध्यान करें और मानसिक विकृतियों को दूर करें। यदि आप जीवन में उत्साह की कमी महसूस कर रहे हैं और आपकी भावनात्मक समस्याएं आपके काम पर असर डाल रही है तो आपको ध्यान अवश्य करना चाहिए। आपके दैनिक जीवन की समस्याओं को संभालने के लिए ध्यान बहुत आवश्यक है। क्या है ध्यान? ध्यान एक प्रकार की क्रिया है, जिसमें इंसान अपने मन को चेतन की एक विशेष अवस्था में लाने की कोशिश करता है। इसमें अपने मन को शांति देने से लेकर आंतरिक ऊर्जा या जीवन-शक्ति का निर्माण करना हो सकता है, जो हमारी जिंदगी में सकरात्मकता और खुशहाली लाती है। कैसे करें ध्यान? सबसे पहले शांत चित्त होकर शरीर ढीला करके बिल्कु...

पुस्तक अंश: सर्पीली पहाड़ी रास्तों पर चलकर लग रहा था जैसे मुथा नदी लुका-छिपी का खेल खेल रही हो

Image
चलते–चलते रास्ते में हमारे दाएं हाथ पर एक साइन बोर्ड लगा था, लिखा था ‘फर्स्ट कोर्ट’। यह जगह लवासा एंट्री गेट से कोई दो–ढाई किलोमीटर रही होगी। कुछ और आगे गए तो एक और साइन बोर्ड लगा था जिस पर लिखा था ‘सेकेंड कोर्ट’। ये नाम अपने आप में कुछ बताने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मेरी समझ से बाहर थे। बाद में पता चला कि वहाँ के पॉश रेसिडेंशियल इलाक़ों के नाम हैं। अभी कोई दो सौ मीटर आगे ही गए थे कि दाएँ हाथ पर ‘हेलिपैड’ का साइन बोर्ड दिखाई पड़ता है। रास्ते में एक घुमावदार टर्न पर सड़क के दाईं ओर गुलाबी रंग के फूल, झाड़ियाँ और पेड़ दिखाई पड़े। यों तो सड़क पर फूल, पत्ती और पेड़ों का मिलना कोई विचित्र बात नहीं लेकिन हरी–हरी झाड़ियों पर लगे वह गुलाबी फूल, हरा–भरा छितराया हुआ सा वह पेड़, वह साफ़–सपाट सर्पीली सड़क और कार के अंदर से देखने पर वह पूरा दृश्य दीवार पर लगी उस तस्वीर की तरह लग रहा था जिसे बड़े प्यार से एक सुंदर फ्रेम में लगाया गया हो। जैसे–जैसे आगे बढ़ रहे थे, वैसे–वैसे उस अदभुत स्थान को देखने की जिज्ञासा अपने चरम की ओर अग्रसर थी। अब हम शहर में दाख़िल होने ही वाले थे। कोई दो–ढाई किलोमीटर चलने के बाद बाएँ हा...

कैसे कहूं कि तुम क्या हो मेरे लिए

Image
कैसे कहूं कि तुम क्या हो मेरे लिए। पूर्णिमा की चांद सी हो तुम, जो अपनी छटा से जग को रोशन करती है। घास पर पड़ी ओस की बूंद हो तुम, जो गगन से उतरकर भूमि में मिल जाती है। फूल की पंखुड़ियों में छिपी पराग हो तुम, जिसे फूल छिपाकर रखना चाहता है। समंदर की लहर सी हो तुम, जो दूर रहकर भी मुझमें समा जाती है। कैसे कहूं कि तुम क्या हो मेरे लिए।। वसंत की हवा हो तुम, जो पास से गुजर जाए तो बदन सिहर उठती है। पतझर के पत्ते सी हो तुम, जो पेड़ से बिछड़कर अपना अस्तित्व ढूंढती है। नदी की धार हो तुम, जो समुंदर में मिलकर खुद को भूल जाती है। पहाड़ की चोटी सी हो तुम, जो आकाश की बुलंदियों को छूना चाहती है। कैसे कहूं कि तुम क्या हो मेरे लिए।। नवनीत कुमार जायसवाल

हिमालय दिवस: एक यात्रा रोहतांग दर्रे तक की

Image
रोहतांग दर्रा हिमालय (भारत) में स्थित एक प्रमुख दर्रा है। यह मनाली को लेह से सड़क मार्ग द्वार जोड़ता है। यह दर्रा समुद्र तल से 4,111 मीटर की ऊँचाई पर स्थित है। इस दर्रे का पुराना नाम 'भृगु-तुंग' था, 'रोहतांग' नया नाम है। यहाँ से पहाडों, सुंदर दृश्‍यों वाली भूमि और ग्‍लेशियर का शानदार दृश्‍य देखा जा सकता है। हिमाचल प्रदेश के लाहोल-स्पीति ज़िले का प्रवेश द्वार कहा जाने वाला यह दर्रा कभी 'भृगु तुंग' के नाम से पुकारा जाता था। यह बौद्ध सांस्कृतिक विरासत के धनी लाहोल-स्पीति को हिन्दू सभ्यता वाले कुल्लू से प्राकृतिक रूप से बाँटता है। मनाली से रोहतांग दर्रे तक पहुँचने के लिए क़रीब पचास किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है। यहाँ मौसम अचानक बदल जाता है। बर्फीली हवा से बचकर रहना पड़ता है अन्यथा तबीयत खराब होने का भय बना रहता है। रोहतांग दर्रा पार करने से लेकर वापिस आने तक बहुत ही जोखिम भरा पर्यटन होता है। सुबह मनाली से यात्रा प्रारंभ की थी। यहाँ की पर्वत श्रृंखलाएँ पल-पल अपना रंग बदलतीं है। खूबसूरत दृश्यों को एकटक देखते रहिए पर जी नहीं भरता। सूर्य रश्मियों से पहाड़ों की खूबसूरती...